फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case against bank officer and his wife in woman's suicide case

Gorakhpur News: महिला की खुदकुशी मामले में बैंक अधिकारी और उनकी पत्नी पर केस, पुलिस ने जांच की शुरू

Sun, 31 Dec 2023 12:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:33 PM IST
सार

निजी बैंक में काम करने वाली महिला के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने बैंक अधिकारी और उनकी पत्नी पर खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Case against bank officer and his wife in woman's suicide case
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निजी बैंक में काम करने वाली महिला के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने बैंक अधिकारी और उनकी पत्नी पर खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर लिया। शाहपुर पुलिस मृत महिला के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थानाक्षेत्र के राजेंद्रनगर पूर्वी निवासी कमलकांत चतुर्वेदी ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि उनकी बेटी श्वेता निजी बैंक में काम करती थी। 10 वर्ष पहले उन्होंने श्वेता की शादी रामजानकी नगर में रहने वाले बेसिक शिक्षा कार्यालय में कार्यरत नितिन त्रिपाठी से की थी। दोनों की छह वर्ष की एक बेटी है। तीन दिसंबर की शाम श्वेता अपने मकान में प्रथम तल स्थित कमरे में दुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गई।
विज्ञापन


फंदे पर लटकने से पहले उसने दामाद नितिन के मोबाइल फोन पर वीडियो भेजकर बैंक के अधिकारी सूरज व उनकी पत्नी रश्मि पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इस वीडियो को देखने के बाद कमरे में पहुंचे नितिन ने दरवाजा तोड़कर फंदे से लटक रही श्वेता को नीचे उतारा और निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई थी। अब पिता ने केस दर्ज कराया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed