फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Caretaker of AIIMS night shelter hangs himself to death

गोरखपुर: एम्स के रैन बसेरा के केयरटेकर ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 01 Jul 2026 01:19 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 01 Jul 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
Caretaker of AIIMS night shelter hangs himself to death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में एम्स अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरा के एक केयरटेकर ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुदकुशी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी शुभम शुक्ला (पुत्र जनार्दन शुक्ला) एम्स परिसर में स्थित रैन बसेरा में केयरटेकर के रूप में कार्यरत थे। उनका भाई भी वहीं केयरटेकर है। पुलिस के अनुसार बुधवार भोर करीब चार बजे शुभम अपने कमरे से निकलकर छत पर बने कमरे में गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े पांच बजे पिता जनार्दन शुक्ला और अन्य परिजन छत पर बने कमरे में पहुंचे तो शुभम का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तत्काल शव को नीचे उतारा और डायल-112 को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार नहीं चाहता था पोस्टमार्टम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। प्रभारी निरीक्षक सुनील राय ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतारा जा चुका था। परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन परिस्थितियां संदिग्ध होने और मौत के कारण स्पष्ट न होने के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


मौत की वजह स्पष्ट नहीं
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल से मिलने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed