फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   car rider rushed to father of policeman after hitting the car

गोरखपुर : गाड़ी टकराने के बाद दरोगा के पिता को ले भागा कार सवार

Wed, 06 Jan 2021 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
car rider rushed to father of policeman after hitting the car
गोरखपुर : गाड़ी टकराने के बाद दरोगा के पिता को ले भागा कार सवार
विज्ञापन

खोराबार/गोरखपुर। खोराबार में मंगलवार शाम करीब पांच बजे परिवार के साथ थाने जा रहे दरोगा की गाड़ी में कार सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दरोगा कार सवार को अपने साथ झंगहा थाने ले जाने लगे। उसकी कार में अपने पिता को बैठा दिया। मौका मिलने पर दरोगा के पिता वेद प्रकाश तिवारी को लेकर कार सवार भाग निकला। करीब सात बजे कार सवार ने दरोगा के पिता को कुशीनगर के हाटा में उतार दिया और भाग गया।
इधर दरोगा भूपेंद्र की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने अज्ञात कार सवार के खिलाफ टक्कर मारने व बंधक बनाने का केस दर्ज कर लिया और दरोगा के पिता को बरामद कर घर भेज दिया। पुलिस कार के नंबर के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार कार एक महिला के नाम पर है। वही, दरोगा ने बताया कि कार में महिला बैठी थी और युवक कार को चला रहा था।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से अमेठी निवासी भूपेंद्र तिवारी गोरखपुर के झंगहा थाने में दरोगा के पद पर है। उनके पिता और पत्नी गांव पर ही रहते है। पिता वेद प्रकाश तिवारी गांव से अन्य परिजनों के साथ दवा कराने गोरखपुर आए थे। दरोगा भूपेंद्र मंगलवार को न्यायालय के काम से शहर आए थे। लौटते समय दवा कराने आए अपने पिता व परिवार के लोगों को कार से लेकर थाने स्थित आवास जा रहे थे। शाम पांच बजे खोराबार के जंगल सिकरी बाईपास चौराहे पर सिक्टौर की तरफ से आ रहे कार सवार ने दरोगा की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दरोगा ने कार सवार को रोक लिया। झंगहा थाने जाने के लिए उसकी कार में अपने पिता को बैठा दिया। रामनगर कड़जहां में फोरलेन के पास मौका मिलते ही कार सवार कुशीनगर की तरफ निकल गया। हाटा कोतवाली के पास भूपेंद्र तिवारी के पिता को कार सवार उतारकर फरार हो गया। इधर, दरोगा भी सादे ड्रेस में थे उन्हें लगा कि कार सवार पिता को लेकर हो सकता है चौरीचौरा थाने गया हो। दरोगा चौरीचौरा थाने पहुंचे तो उनके पिता व कार सवार वहां नहीं थे। जिसके बाद दरोगा ने खोराबार थाने आकर केस दर्ज कराया। दरोगा ने बताया कि कार सवार ने उनके पास थोड़ी देर बाद फोन कर बताया कि वह उनके पिता को कुशीनगर के हाटा में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दरोगा के पिता ने बताया कि कार सवार बहुत ही तेज गति से गाड़ी चलाकर ले गया था। पिता के फोन करने पर दारोगा ने घटना की जानकारी खोराबार थानेदार को दी। जिसके बाद पुलिस उनके पिता को ले आई। इस संबंध में खोराबार इंस्पेक्टर नासिर हुसैन ने कहा कि दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर उनके पिता को बरामद कर लिया गया है। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed