{"_id":"6180df8d5ff676740104c390","slug":"car-not-being-produced-according-to-demand-due-to-lack-of-small-chip-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बाजार: छोटी सी चिप ने कर दी कइयों की दिवाली फीकी, मांग के अनुसार नहीं हो पा रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बाजार: छोटी सी चिप ने कर दी कइयों की दिवाली फीकी, मांग के अनुसार नहीं हो पा रही आपूर्ति
Tue, 02 Nov 2021 12:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:19 PM IST
सार
कार एजेंसियों के प्रबंधकों का कहना है कि एक छोटी सी चिप की कमी के कारण मांग के अनुसार उत्पादन नहीं हो पा रहा है। इससे मांग और आपूर्ति का गणित गड़बड़ा गया और कइयों की दिवाली फीकी हो जाएगी।
विज्ञापन
ऑर्बिट के जीएम रवि शर्मा व ह्यूंडई शोरूम के निदेशक धीरज दास
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली पर वैसे तो कार बाजार गुलजार है, लेकिन कई लोगों को उनकी पसंद की गाड़ी नहीं मिल रही हैं। कई ग्राहकों को तो पूरी कोशिश के बाद भी त्योहार पर अपनी पसंदीदा गाड़ी नहीं मिल पाई। कार एजेंसियों के प्रबंधकों का कहना है कि एक छोटी सी चिप की कमी के कारण मांग के अनुसार उत्पादन नहीं हो पा रहा है। इससे मांग और आपूर्ति का गणित गड़बड़ा गया और कइयों की दिवाली फीकी हो जाएगी।
दिवाली पर लोगों ने अपनी पसंद की गाड़ियां बुक कराई थीं। उनकी कोशिश थी कि धनतेरस पर वह नया वाहन घर ले जाएंगे, लेकिन कार कंपनियां मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं कर पा रही हैं। यही वजह है कि शोरूम से उतने ही आर्डर लेने का निर्देश दिया गया था, जितने की आपूर्ति की जा सके। ऐसे में कई लोगों ने बुकिंग करा ली है, लेकिन डिलिवरी बाद में लेंगे।
बता दें कि इससे पहले कोरोना महामारी की वजह से ऑटो सेक्टर पर खासी मार पड़ी थी। इधर, उत्पादन की कमी के चलते आपूर्ति में 5 से 6 महीने की वेटिंग चल रही है। डीलरों का कहना है कि कंपनियों से उतनी संख्या में गाड़ियां नहीं मिल पा रहीं हैं, जितने की बुकिंग की जा रही है। मारुति शोरूम में सोमवार को 40 गाड़ियां बेची गईं। जबकि, धनतेरस और दीपावली मिलाकर 250 से अधिक गाड़ियां आपूर्ति के लिए तैयार हैं। शादी विवाह के लिए भी अभी से बुकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
ऑर्बिट के जीएम रवि शर्मा ने बताया कि दीपावली पर कोशिश रहेगी की सभी ग्राहकों को गाड़ियां मिल जाएं। ग्राहकों की चाहत होती है कि धनतेरस पर वाहन खरीदकर घर ले जाएं। कार कंपनियों से गाड़ियां नहीं मिल पाने की वजह से कई ग्राहकों को धनतेरस और दिवाली पर निराश होना पड़ेगा।
ह्यूंडई शोरूम के निदेशक धीरज दास ने बताया कि कंपनी की तरफ से गाड़ियों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे ग्राहकों को त्योहार पर निराशा मिली है। हालांकि, हमारी तरफ से प्रयास किया गया था कि ग्राहकों को त्योहार के मौके पर गाड़ियां दी जा सकें। इसलिए उतनी ही बुकिंग की गई थी जितने की आपूर्ति कर सकते थे।