{"_id":"668b457ec2264ba3b00c37f6","slug":"car-fell-into-a-pit-dug-for-a-drain-on-deoria-bypass-road-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-613866-2024-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाले के लिए खोद कर छोड़ दिया गड्ढा, चलती कार उतर गई- दो घंटे में क्रेन से निकाली गई बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाले के लिए खोद कर छोड़ दिया गड्ढा, चलती कार उतर गई- दो घंटे में क्रेन से निकाली गई बाहर
Mon, 08 Jul 2024 07:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:18 AM IST
सार
देवरिया बाईपास रोड पर बुद्ध विहार पार्ट बी के पास नाले के लिए खोदे गए गड्ढे में रविवार सुबह कार गिर गई। कार में सवार चार लोगों को स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला। जबकि कार को दो घंटे बाद क्रेन से निकाला गया।
विज्ञापन
देवरिया बाईपास रोड पर नाले के लिए खोदे गड्ढे में गिरी चार पहिया गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया बाईपास रोड पर बुद्ध विहार पार्ट बी के पास नाले के लिए खोदे गए गड्ढे में रविवार सुबह कार गिर गई। कार में सवार चार लोगों को स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला। जबकि कार को दो घंटे बाद क्रेन से निकाला गया।
विज्ञापन
बुद्ध विहार पार्ट बी के पास करीब सौ मीटर नाले के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। गड्ढे में बारिश का पानी भरने से आए दिन कोई जानवर या वाहन गिर रहे हैं। सुबह 10 बजे कार से एक ही परिवार के दो पुरुष व दो महिलाएं मांगलिक कार्यक्रम के जा रहीं थीं कि अचानक कार गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
जान0कारी के मुताबिक, देवरिया बाईपास पर फोरलेन का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। फोरलेन के दोनों तरफ नाले का निर्माण कराया जाना है। बुद्ध विहार पार्ट सी और बी के पास नाले की दीवार अधिक ऊंची होने पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया था।
विज्ञापन
बुद्ध विहार पार्ट सी के पास नाले की बनी ऊंची दीवार को उसी प्रकार छोड़ दिया गया। जबकि बुद्ध विहार पार्ट बी के पास करीब 100 मीटर नाले के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है।
इस समय गड्ढे में बारिश का पानी भर गया है। शनिवार को एक गाय उसमें गिर गई थी। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। स्थानीय नागरिक रोहित सिंह चौहान, अनिल यादव, मनोज सिंह, नंद
गोपाल आदि का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के कुछ अधिकारियों की मनमानी के चलते पानी से भरे गड्ढे में गिरने से रोज हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।