{"_id":"64bc353b843020b96f0715f9","slug":"car-damage-in-crime-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-248989-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टक्कर लगने से नाराज कांवड़ियों ने कार के शीशे तोड़ा, जमकर काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टक्कर लगने से नाराज कांवड़ियों ने कार के शीशे तोड़ा, जमकर काटा बवाल
Sun, 23 Jul 2023 06:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 23 Jul 2023 06:24 AM IST
विज्ञापन
बेलीपार इलाके में कावड़ियों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई कार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में बेलीपार क्षेत्र के सेवई बाजार ऊंचगांव के पास शनिवार की शाम 6:30 बजे कार से एक कांवड़िया को ठोकर लग गई। इससे नाराज कांवड़ियों ने कार सवारों से हाथापाई की और फिर कार के शीशा तोड़ दिए।
आरोप है कि इस दौरान असलहे का प्रदर्शन भी किया गया। कार सवारों और कांवड़ियों के बीच विवाद की वजह से आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाराज कांवड़ियों को शांत कराया। कार सवारों को थाने पर लाकर बचाया।
जानकारी के मुताबिक, फैजाबाद चौक निवासी दीव्यांशु गुप्ता, शिवम पटेल, पितांबर, मनोज कुमार, अविनाश जायसवाल कार से आयोध्या से गोरखपुर कौड़ीराम की तरफ जा रहे थे। उनके आगे डीजे लेकर कांवड़ियों का ग्रुप चल रहा था।
विज्ञापन
कार को ओवरटेक करने के चक्कर में एक कांवड़िए के पैर में चोट लग गई। इस पर उसने कार सवार को रोक लिया। कार सवारों ने भी कुछ बोल दिया। इसके बाद कांवड़िए एकत्र हो गए और कार पर पथराव करने लगे। कार सवारों को हल्की चोट आई, तभी सुरक्षा में चल रहे पुलिस वाले आ गए और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।