फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Car being driven without a number plate; police seized it

Gorakhpur News: बिना नंबर प्लेट चला रहे थे कार, पुलिस ने किया सीज

Wed, 24 Jun 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Car being driven without a number plate; police seized it
कैंपियरगंज। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कैंपियरगंज पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक फोर व्हीलर वाहन बिना नंबर प्लेट के सड़क पर संचालित होता पाया गया। पुलिस ने वाहन को रोककर दस्तावेजों एवं नियमों की जांच की। जांच में वाहन यातायात मानकों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने नियमानुसार उसका चालान करते हुए वाहन को सीज कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया।
कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को भविष्य में सभी यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना नंबर प्लेट, तेज रफ्तार, गलत तरीके से वाहन संचालन और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने वाहनों पर मानक के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed