फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Car and pickup collided head on four seriously injured

गोरखपुर में हादसा: कार और पिकअप की आमने-सामने से हुई टक्कर, चार गंभीर रूप से घायल

Tue, 08 Aug 2023 05:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बेलीपार(गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी बेलीपार(गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Aug 2023 05:27 PM IST
सार

दोपहर करीब 12 बजे कौड़ीराम क्षेत्र के मड़ई निवासी शैलेश राय कार से बेटी का इलाज कराने गोरखपुर जा रहे थे। वह बेलीपार क्षेत्र के डंवरपार बाजार के पास बरईपार मोड़ पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही शराब लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Car and pickup collided head on four seriously injured
गोरखपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बेलीपार क्षेत्र के बरईपार मोड़ पर मंगलवार की दोपहर में पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचाआई की एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। की टक्कर में कार सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे कौड़ीराम क्षेत्र के मड़ई निवासी शैलेश राय कार से बेटी का इलाज कराने गोरखपुर जा रहे थे। वह बेलीपार क्षेत्र के डंवरपार बाजार के पास बरईपार मोड़ पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही शराब लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अमरूतानी बनेगा अर्बन फॉरेस्ट: नशेड़ी नहीं अब सैर-सपाटे वाले आएंगे नजर, कच्ची शराब की धधकतीं भट्ठियां बीती बात
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप की गति तेज होने के कारण कार कई मीटर पीछे जाकर फोरलेन से नीचे उतर गई। हादसे में कार सवार शैलेश राय के सर व कुहने, पत्नी शालेंद्र के सर पर, लड़के राघवेंद्र के पैर व बेटी पुष्पांजलि के मुंह में चोट आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed