{"_id":"5ff74d818ebc3e32e557c461","slug":"car-accident-gorakhpur-news-gkp379856794","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार अनियंत्रित होकर पलटी, युवती समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार अनियंत्रित होकर पलटी, युवती समेत चार घायल
विज्ञापन

बभनान-हर्रैया मार्ग पर पैकौलिया गांव के निकट हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। बभनान में अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने कार से आ रहे कार सवारों की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनान भेजा। यहां से गंभीर हालत में दो जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को पैकोलिया थाना क्षेत्र के देबया बक्स गांव निवासी ग्राम राम शब्द के परिवार के लोग नगर पंचायत क्षेत्र भटहा जंगल शिवकुमार के घर एक कार्यक्रम में जा रहे थे। अभी बभनान हर्रैया मार्ग पर पैकोलिया गांव के निकट एमपीएस ग्लोबल स्कूल के सामने चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार दाईं तरफ गड्ढे में चली गई। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हुए। कार का शीशा तोड़कर अंदर से लोगों को बाहर निकाला। हादसे में रिंकू (22), सुधा (18), चालक ब्रिजेश (22) निवासी देबया बक्स नगर पंचायत के भटहा जंगल निवासी शिव कुमार (40) को चोट लगी। गंभीर चोट लगने की वजह से रिंकू व सुधा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।