{"_id":"61bac8e97122ea2b793f21ce","slug":"captain-varun-singh-sister-crying-after-death-of-varun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Captain Varun singh: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर सुनते ही रो पड़ीं बहन, नम आंखों के साथ दीक्षांत समारोह में रहीं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Captain Varun singh: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर सुनते ही रो पड़ीं बहन, नम आंखों के साथ दीक्षांत समारोह में रहीं शामिल
Thu, 16 Dec 2021 10:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:34 AM IST
सार
प्रो दिव्यारानी सिंह गर्व से बताती हैं कि वरुण से पूरे परिवार का मान-सम्मान बढ़ा था। शौर्य चक्र मिलने के बाद बधाइयों का तांता लगा था। सब गर्व से वरुण की शौर्यगाथा सुनाते थे।
विज्ञापन
विंग कमांडर वरुण सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल देवरिया के लाल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन से गोरखपुरवासी भी दुखी हैं। वरुण सिंह की चचेरी बहन प्रो. दिव्यारानी सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष हैं। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना पाकर प्रो. दिव्यारानी रो पड़ीं। यह वाकया गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान हुआ। आसपास के शिक्षकों ने उन्हें ढांढस बंधाया। हालांकि, प्रो दिव्यारानी ने दीक्षांत समारोह का सारा काम निपटाया, फिर घर गईं।
जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में देवरिया के कन्हौली गांव के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह घायल हो गए थे। सब वरुण की सलामती की दुआ कर रहे थे, लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। प्रो दिव्यारानी सिंह गर्व से बताती हैं कि वरुण से पूरे परिवार का मान-सम्मान बढ़ा था। शौर्य चक्र मिलने के बाद बधाइयों का तांता लगा था। सब गर्व से वरुण की शौर्यगाथा सुनाते थे। ग्रुप कैप्टन वरुण की पढ़ाई चंडीगढ़ से हुई थी। वह शुरू से मेधावी और बहादुर थे।