फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Candidates will be monitored while taking the exam.

यूपी बोर्ड परीक्षा : कॉपियों में पैसा रखने पर मिलेंगे शून्य नंबर

Mon, 16 Feb 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 16 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Candidates will be monitored while taking the exam.
गोरखपुर। बोर्ड परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका में पैसा रखने की आदत पर परीक्षार्थियों के लिए इस बार कड़ा रुख अपनाया गया है। शासन ने जारी निर्देशों में स्पष्ट किया है कि कॉपी में यदि कोई नकदी मिलती है तो संबंधित छात्र को शून्य अंक दिए जाएंगे। मूल्यांकन के दौरान परीक्षक को पैसा मिलने पर तत्काल इसकी सूचना बोर्ड को देनी होगी। इस कदम का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से नियम जारी किया गया है कि उत्तर पुस्तिका में किसी भी प्रकार की धनराशि रखना अनुचित आचरण माना जाएगा। इसे परीक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन समझा जाएगा। इस संबंध में अब परीक्षा देते समय परीक्षार्थियों पर निगरानी की जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि हर विद्यार्थी की कॉपी को अच्छी तरह से चेक किया जाए। कॉपी जांच के दौरान यदि परीक्षक को कोई पैसा मिलता है तो वह तत्काल इसकी सूचना बोर्ड को दें।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि छात्रों को इस नियम के बारे में जागरूक किया जाएगा। उत्तर पुस्तिका में किसी भी प्रकार की नकदी या अनुचित सामग्री न रखें। परीक्षा नियमों का पालन करें और ईमानदारी से परीक्षा दें। किसी भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed