फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   candidate,latest news,up police bharti,absent

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती : ठंड इतनी कि 190 महिला अभ्यर्थी पहुंची ही नहीं

Sat, 28 Dec 2019 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
candidate,latest news,up police bharti,absent
पुलिस भर्ती के लिए 26 वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में दौड़ लगाते अभ्यर्थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड की ओर से आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में शनिवार को 251 महिला अभ्यर्थी पास हुईं। 26 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में पहले दिन हुई परीक्षा में 400 अभ्यर्थी ही पहुंची थीं। 190 नहीं आईं। उन्हें एक जनवरी को दोबारा मौका दिया जाएगा। इसके अलावा नियमित रूप से जिनकी परीक्षा होनी है, वह जारी रहेगी। रविवार की सुबह सात बजे फिर अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


पहले दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पांच सौ महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन 400 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंची थी। सुबह सात बजे से शुरू हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों के मापतौल करने के साथ ही दौड़ का परीक्षण हुआ। इससे पहले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र चेेक किए गए। आरआई उमेश ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा में जो अभ्यर्थी शामिल नहीं हो पाए हैं उन्हें पहली जनवरी को फिर से मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


रिक्त पदों पर मांगे गए थे आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने महिला सिपाहियों की रिक्तियों को भरने के लिए वर्ष 2018 में आवेदन मांगा था। प्रदेश के विभिन्न शहरों में 11 केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड की वजह से देरी से शुरू हुई परीक्षा
दौड़ सुबह सात बजे से ही शुरू होनी है लेकिन ठंड की वजह से दो घंटे की देरी यानी 9 बजे से यह शुरू हो पायी। प्रभारी का कहना है कि ठंड को देखते हुए ऐसा किया गया था। अभ्यर्थी अपने समय से ही पहुंचें ताकि समय से दौड़ कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed