फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Campaigning for Lok Sabha elections has stopped, polling parties will leave today

Gorakhpur News : लोकसभा चुनाव के लिए थम गया प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Fri, 24 May 2024 04:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Campaigning for Lok Sabha elections has stopped, polling parties will leave today
लोकसभा चुनाव : थम गया प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन


- संतकबीरनगर के खजनी विधानसभा में 25 मई को 407 बूथों पर होगा मतदान

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत जिले की खजनी विधानसभा में चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार की शाम बंद गया। शुक्रवार को मतदान कराने के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 25 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
खजनी विधानसभा क्षेत्र में 291 मतदान केंद्रों के 407 बूथों पर मतदान होना है। सुरक्षा की दृष्टि से 23 जोन और 41 सेक्टर में बांटा गया है। 20 मतदान स्थल संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। उधर, यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर छठवें और सातवें चरण की तैयारी की जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त हिदायत दी की बिना अनुमति प्राप्त किए किसी भी व्यक्ति को मतदान केंद्र तक जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदान केंद्र से 200 मीटर तक वाहन जा सकेंगे। इस दौरान बांसगांव की प्रेक्षक आर मेनका, गोरखपुर के प्रेक्षक नथमल डिडेल, पुलिस प्रेक्षक डा. एहतेशाम वकारिब, डीआईजी आनंद कुलकर्णी, जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्ण करुणेश, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस नोडल अधिकारी संजय कुमार एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। कहा कि 2036 सुरक्षाकर्मियों के अलावा चार कंपनी सीआरपीएफ व दो प्लाटून पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। खजनी के छह थाना क्षेत्र में चुनाव होगा, प्रत्येक थाने में दो-दो क्यूआरटी टीम तैनात रहेगी और 12 स्थानों पर चेकिंग पोस्ट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 66 मतदान कर्मी
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान कर्मियों के द्वितीय प्रशिक्षण के चौथे दिन बृहस्पतिवार को 66 मतदान कर्मी अनुपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा ने चेतावनी दी कि जो मतदान कर्मी 26 मई को प्रशिक्षण में शामिल नहीं होंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed