अमर उजाला की मुहिम रंग लाई: गोरखपुर फिर न हो बदनाम, इसलिए चलाया अभियान
एसएसपी ने बताया कि करण बेलघाट क्षेत्र में अक्तूबर 2022 में कलेक्शन एजेंट से हुई लूट में भी शामिल था। उस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह एक माह बाद नवंबर माह में जमानत पर जेल से बाहर आया था। लूट में शामिल उसका साथी आजमगढ़ जिले का रमाशंकर अभी जेल में ही बंद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपराधियों के कारण गोरखपुर फिर न बदनाम हो, इसके लिए पुलिस ने तमंचा तस्करों की धड़पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बेलघाट पुलिस ने जैती तिराहा के पास से बृहस्पतिवार को दो असलहा तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, मैगजीन, कारतूस बरामद किया है।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक और एक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। दोनों की उम्र 19 वर्ष है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
इसे भी पढ़ें: इंगेजमेंट में अकेले गया पति तो नाराज पत्नी ने बेटी संग लगाई आग, दोनों की मौत
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद तमंचा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने ‘नहीं पकड़े तस्कर तो बच्चे चलाएंगे तमंचे, गोरखपुर फिर होगा बदनाम’ अभियान छेड़ दिया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में बेलघाट पुलिस बृहस्पतिवार को जांच में जुटी थी और दो तमंचा तस्करों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेलघाट के छितौनी बुजुर्ग निवासी करण और टिकुलियाडाड़ निवासी विशाल उर्फ रिकासू के रूप में हुई है।
लूट में जेल गया था करण, जमानत पर छूटा
एसएसपी ने बताया कि पुलिस को दो संदिग्धों के आने की सूचना मिली थी। तलाशी लेने पर पुलिस को करण के पास से अवैध पिस्टल और उसके साथी विशाल के पास से मैगजीन व कारतूस मिल गया। पूछताछ में पता चला कि बाइक भी चोरी की है। आरोपियों ने बताया कि आजमगढ़ के एक चाय की दुकान से असलहा लेने गए थे, तभी बाइक चोरी कर ली थी। बरामद मोबाइल भी चोरी का था।
दूसरे आरोपी ने बताया कि एक और बाइक चोरी की है। वह बाइक कटया से चोरी की थी और घर पर है। पुलिस ने उस बाइक को भी बरामद कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने पिस्टल, दो बाइक बरामद करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने असलहा से जुड़े कई लोगों के बारे में जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस काम कर रही।
एसएसपी ने बताया कि करण बेलघाट क्षेत्र में अक्तूबर 2022 में कलेक्शन एजेंट से हुई लूट में भी शामिल था। उस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह एक माह बाद नवंबर माह में जमानत पर जेल से बाहर आया था। लूट में शामिल उसका साथी आजमगढ़ जिले का रमाशंकर अभी जेल में ही बंद है।