{"_id":"69fa5ba708bd7f4a8601eb31","slug":"cabinet-minister-sanjay-nishad-spoke-at-the-nishad-party-meeting-in-padri-bazaar-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1311871-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरकारी योजनाएं घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरकारी योजनाएं घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता
Wed, 06 May 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 06 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वह मंगलवार को पादरी बाजार स्थित कार्यालय पर मंडल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर जानकारी दें। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार समाज के उत्थान के लिए काम कर रही है।
बैठक में अनुशासन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहें। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने और निषाद समाज के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।