फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cabinet minister expressed displeasure over the slow progress of fisheries schemes

Gorakhpur News: मत्स्य संपदा योजनाओं की धीमी प्रगति पर कैबिनेट मंत्री ने जताई नाराजगी

Fri, 18 Aug 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 18 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister expressed displeasure over the slow progress of fisheries schemes
गोरखपुर। प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सर्किट हाउस सभागार में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मत्स्य संपदा योजनाओं की धीमी गति पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में कैबिनेट मंत्री ने गोरखपुर मंडल के सभी जनपदों (गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया) में शासन की ओर से चल रही योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मत्स्य पालकों /मछुआरों के लिए संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, किसान क्रेडिट कार्ड आदि की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए योजनाओं को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। मत्स्य पालकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण के लिए उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया। मत्स्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर मछुआरों के उत्थान के लिए संचालित इस योजना को गंभीरता से लें और योग्य लाभार्थी को क्रेडिट ऋण सुविधा को समय पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन




अनुदान लेकर नहीं कर रहे उत्पादन कार्य तो करें वसूली

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शासन से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन से पहले इनका व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। विशेष जागरूकता अभियान चलाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी हो सके। इस दौरान पात्र लोगों को चयनित करके उनको योजनाओं को लाभ दें। उन्होंने कहा की योजना में उत्पादन देना प्रगति है, न की पैसा देना। इसलिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिनको अनुदान मिल चुका है, अगर वे उत्पादन कार्य में संलग्न नहीं हैं, तो उन्हें नोटिस देकर उनसे धन की वसूली की जाए। उन्होंने मत्स्य विक्रेताओं का बीमा कराने का आदेश अफसरों को दिया। इस मौके पर विशेष सचिव एवं निदेशक मत्स्य विभाग प्रशांत शर्मा, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ संजय कुमार मीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed