{"_id":"5e61149c8ebc3eeb5c5dc61b","slug":"caa-gorakhpur-violence-recovery-process-start-order-by-administration-and-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAA के विरोध में तोड़फोड़ करने वालों को नहीं मिलेगी राहत, वसूली प्रक्रिया तेज करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA के विरोध में तोड़फोड़ करने वालों को नहीं मिलेगी राहत, वसूली प्रक्रिया तेज करने का निर्देश
Thu, 05 Mar 2020 08:32 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Mar 2020 08:32 PM IST
सार
- उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई के लिए वसूली प्रक्रिया तेज करने का निर्देश
- अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को भेजा पत्र
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएए और एनआरसी के विरोध को लेकर दिसंबर 2019 में हुए बवाल के उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई के लिए वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश शासन ने दिए हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इसके लिए सभी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि जिन जिलों में विवाद हुए हैं वहां की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर वसूली को प्रक्रिया में तेजी लाएं।
साथ ही अगर इसे लेकर कोई मामला कोर्ट में हो तो उसकी प्रभावी पैरवी कर केस को जल्द से जल्द निपटाया जाए और चिन्हित उपद्रवियों से वसूली की जाए। सीएए के विरोध को लेकर 20 दिसंबर को शहर के नखास चौक और मदीना मस्जिद चौराहे पर बवाल हुआ था। इस दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी भी की थी। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थित को नियंत्रित किया था।
जिसके बाद कई लोगों को जेल भेजा गया था। तीन मुकदमों में कई नामजद लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने साठ उपद्रवियों को चिन्हित कर उनका पोस्टर भी जारी किया था। जिनकी पुलिस को आज भी तलाश है। इसके बाद कुछ आरोपित वसूली के खिलाफ कोर्ट की शरण में गए हैं।