Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   caa Against protest in maharajganj, maharajganj police

नागरिकता कानून को लेकर भड़का गुस्सा, प्रदर्शन कर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Wed, 05 Feb 2020 01:41 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज Published by: विजय जैन Updated Wed, 05 Feb 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
caa Against protest in maharajganj, maharajganj police
नागरिकता कानून को लेकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून को लेकर गबडूआ गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। सभी लोगों ने कहा की नागरिकता कानून देश हित में नहीं है, इसे वापस लिया जाए। विरोध प्रदर्शन की भनक जैसे ही पुलिस प्रशासन को लगी तो मौके पर कोतवाली पुलिस के साथ एसडीएम और सीओ पहुंचे इसके बाद वार्ता कर लोगों को समझाने का प्रयास किया।  गांव से 500 मीटर दूरी तक विरोध प्रदर्शन के बाद लोगों ने प्रसाशन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


बुधवार को शहर से सटे गबडूआ  गांव में लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन को पसीना आने लगा। मौके पर एसडीएम आरबी सिंह, सीओ देवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उनके सामने आक्रोशित लोग नागरिकता कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी की। एक पल के लिए ऐसा लगा कि माहौल खराब हो सकता है। लेकिन लोगों को अधिकारियों ने समझाना बुझाना शुरु कर दिया।
विज्ञापन


काफी जद्दोजहद के बाद लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ और गांव से 500 मीटर दूरी तक शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन के बाद लोग वापस हुए। नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि इससे अल्पसंख्यकों के अधिकार का हनन हो रहा है। इस वजह से इसे वापस किया जाए। किसी भी हाल में नागरिकता कानून अल्पसंख्यकों के हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने के दौरान शमशुल हुदा खान, जिकरुल्लाह खान, नूरुल हसन, शब्बीर अली, सलीम, हाफिज शोएब, अमजद, शाहिद, अब्दुल रहमान, फिरोज, फखरुद्दीन, राममिलन, हाफिज साहबान, इकरामुल्लाह , मोहर्रम, मारूफ ,अजमल आदि मौजुद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed