फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   By evening, 60 applicants had participated in the interview.

Gorakhpur News: बीआरडी में शिक्षकों के 111 पदों पर हुआ साक्षात्कार

Wed, 15 Jul 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
By evening, 60 applicants had participated in the interview.
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों की कमी दूर करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मेडिकल कॉलेज के 49 विभागों में खाली पड़े 111 शिक्षकों के पदों को भरने के लिए मंगलवार को प्राचार्य कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किया गया। इसमें करीब 60 शिक्षक आवेदकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, रिक्त पदों में प्रोफेसर के 25, एसोसिएट प्रोफेसर के 44 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 42 पद शामिल हैं। इनमें स्पेशियलिटी और सुपर स्पेशियलिटी विभागों के पद भी शामिल हैं। साक्षात्कार के दौरान विशेषज्ञों के पैनल ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और संबंधित विषयों में विशेषज्ञता का आकलन किया। सबसे अधिक जरूरत पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में है। 500 बेड वाले बाल रोग चिकित्सा संस्थान में संचालित इस विभाग में शिक्षकों के आठ पद रिक्त हैं। इसके अलावा नियोनेटोलॉजी में सात, मेडिसिन में छह, रेडियो डायग्नोसिस में पांच, फार्माकोलॉजी और पीडियाट्रिक विभाग में चार-चार और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में तीन पद खाली हैं।
विज्ञापन

साक्षात्कार बोर्ड में प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार के साथ एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक यादव, हड्डी रोग विभाग के डॉ. अमित मिश्रा, टीबी एवं चेस्ट विभाग के डॉ. अश्वनी मिश्रा समेत अन्य वरिष्ठ शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी मंगलवार को साक्षात्कार में शामिल नहीं हो सके, उनके लिए भी अवसर रहेगा। अब प्रत्येक मंगलवार को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे, जिससे शेष पदों पर जल्द चयन प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed