फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Buy sweets carefully in Gorakhpur otherwise you will fall ill

एडवाइजरी: गोरखपुर में देख-समझकर ही खरीदें मिठाई वरना हो जाएंगे बीमार, त्योहारों में रखें विशेष ख्याल

Mon, 06 Nov 2023 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Nov 2023 12:14 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे बताते हैं कि हर साल दिवाली और उसके बाद शुगर, ब्लड प्रेशर से अधिक पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोग अस्पताल पहुंचते हैं। दरअसल त्योहार में अब बाजार की मिठाई खरीदने का चलन इतनी तेजी से बढ़ा है कि लोग बिना कुछ सोचे परखे ही खरीद लाते हैं।

विज्ञापन
Buy sweets carefully in Gorakhpur otherwise you will fall ill
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिवाली से छठ तक घर में तरह-तरह के पकवान बनेंगे साथ ही दुकान से मिठाइयां भी लाई जाएंगी। बाजार से खरीदी गई मिठाइयों की शुद्धता परखना बड़ा मुश्किल है। ऐसे में अगर लापरवाही हुई तो त्योहार के दौरान बीमारी के चलते उल्लास फीका हो जाएगा। इसलिए बाजार से मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता को परखना जरूरी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे बताते हैं कि हर साल दिवाली और उसके बाद शुगर, ब्लड प्रेशर से अधिक पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोग अस्पताल पहुंचते हैं। दरअसल त्योहार में अब बाजार की मिठाई खरीदने का चलन इतनी तेजी से बढ़ा है कि लोग बिना कुछ सोचे परखे ही खरीद लाते हैं। वे अनजाने में मिठाई के साथ बीमारी भी घर ले आते हैं।
विज्ञापन


अगर बाजार से मिठाई खरीदनी है तो वहां की सफाई, मिठाई कब की बनी है इन सब बातों का ध्यान रखें। अस्थमा, शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीजों की दिक्कत बढ़ जाती है। इसलिए खान पान का विशेष ख्याल रखें और अगर पहले से किसी रोग का उपचार चल रहा है, तो उसकी जरूरी जांच आदि करा लें, जिससे कि आपके परिवार में त्योहार का उमंग बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर पर धुंध की चादर बता रही कितनी बिगड़ गई हवा, टहलने से करें परहेज

जनरल फिजिशियन डॉ. बीके सुमन बताते हैं कि डिमांड अधिक होने के चलते इन दिनों मिलावटी मिठाइयां भी बिक जाती हैं, जिसके खाने से पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। केमिकल युक्त दूध व अन्य सामग्री लीवर को प्रभावित करती है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कुनाल बताते हैं कि पटाखों के शोर और प्रदूषण से हृदय रोगियों की दिक्कत बढ़ जाती है। इसलिए खान-पान के अलावा शोर शराबे से भी दूर रहें।

इसे भी पढ़ें: सांसदों की जगह दूसरों को ट्रेन की सवारी कराने में टीटीई निलंबित, जानिए पूरा मामला

दिवाली से छठ तक सरकारी अस्पतालों में 161 बेड रिजर्व

दिवाली से छठ पूजा तक त्योहार को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में 161 बेड रिजर्व किए हैं। सभी सीएचसी व ब्लाॅक स्तरीय पीएचसी में एक-एक एंबुलेंस खड़ी रहेगी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में फिजिशियन, सर्जन व हड्डी के डॉक्टरों की अलग से ड्यूटी रहेगी जो ऑनकाल मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: पति बना हैवान: नाली का रंग बता रहा कितने जघन्य तरीके से की हत्या, लोगों को नहीं हो रहा यकीन

दिवाली से छठ तक पटाखों व अन्य कारणों से लोग दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। इसके अलावा लोग बीमारियों की चपेट में भी अधिक आते हैं, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में 20 बेड रिजर्व किया है।

इसके अलावा बीआरडी मेडिकल काॅलेज में 25 व सभी 21 सीएचसी पर पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों के लिए भी 11 बेड सुरक्षित रखे गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed