फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Businessman Shravan Khaitan had sung a song at felicitation ceremony in Gorakhpur Club Sahara Shree had asked

Sahara: समारोह में व्यापारी श्रवण खेतान ने सुनाया था गाना, सहारा श्री ने मांग लिया था ऑटोग्राफ

Wed, 15 Nov 2023 02:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Nov 2023 02:44 PM IST
सार

बहुत सरल स्वभाव के सुब्रत रॉय से मंच पर जब एक सवाल पूछा गया कि हम लोग आपसे कैसे मिल सकते हैं तो मुस्कुरा कर एक ही जवाब दिया, सिर्फ यह बता देना कि गोरखपुर से आए हैं। सारे प्रोटोकॉल अपने आप खत्म हो जाएंगे।

विज्ञापन
Businessman Shravan Khaitan had sung a song at felicitation ceremony in Gorakhpur Club Sahara Shree had asked
समाजसेवी व शिक्षाविद कनक हरि अग्रहरि के साथ सुब्रत राय। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बात 18 अप्रैल 2013 की है। गोरखपुर क्लब में आयोजित सम्मान समारोह के मंच पर सुब्रत रॉय मौजूद थे। पास में ही व्यापारी श्रवण कुमार खेतान, पीके लाहिणी भी मौजूद थे। सुब्रत रॉय अपनी जीवनी बताकर मंच पर बैठे ही थे कि श्रवण खेतान ...तुझमे रब दिखता... यारा मैं क्या करूं गाने लगे। इसके बाद सुब्रत रॉय खेतान के पास पहुंचे और बोले ऑटोग्राफ प्लीज। खुद के गोरखपुर में यह सम्मान आपने मुझे दिया, इसके लिए आपका शुक्रिया।
विज्ञापन

 

मंच पर ही मौजूद रहे कनक हरि अग्रवाल ने बताया कि इसके बाद कई बातें हुई। उन्होंने मेरे स्कूल के बारे में जानकारी ली और बच्चों के साथ फोटो भी बनवाई। सुब्रत रॉय जब भी गोरखपुर आए खेतान जी से जरूर मिले थे। खेतान जी के निधन पर उन्होंने शोक संदेश भेजा था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

 कनक बताते हैं, मंच पर एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी ऐसे बड़े उद्योगपति के साथ हैं, जिनसे मिलने के लिए लोग लाइन लगाते हैं। बहुत सरल स्वभाव के सुब्रत रॉय से मंच पर जब एक सवाल पूछा गया कि हम लोग आपसे कैसे मिल सकते हैं तो मुस्कुरा कर एक ही जवाब दिया, सिर्फ यह बता देना कि गोरखपुर से आए हैं। सारे प्रोटोकॉल अपने आप खत्म हो जाएंगे। गोरखपुर मेरे हृदय में बसता है और इसके लिए किसी भी हद पर जा सकता हूं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed