{"_id":"665651781606e238dc042dd4","slug":"businessman-accuses-influential-people-of-demanding-goonda-tax-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-572267-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: व्यापारी ने मनबढ़ों पर लगाया गुंडा टैक्स मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: व्यापारी ने मनबढ़ों पर लगाया गुंडा टैक्स मांगने का आरोप
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र के मोहरीपुर के एक व्यापारी ने मनबढ़ों पर 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। व्यापारी का आरोप है कि क्षेत्र का एक मनबढ़ जिस पर कई केस भी दर्ज हैं, वह अपने दोस्तों के साथ दुकान पर आकर धमकी देते हुए रुपये मांग रहा है। नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
मोहरीपुर में एक कंपनी की बैट्री की एजेंसी के संचालक शुभम ने बताया कि सोमवार को शाम पांच बजे के करीब मनबढ़ छह सात युवकों के साथ बाइक से दुकान पर आया। उसने दुकान के बाहर बुलाकर मुझसे रुपये मांगते हुए धमकी दी। आरोप है कि मनबढ़ ने यह भी कहा कि अगर कहीं शिकायत करते हो तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।
शुभम की दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें मनबढ़ कई युवकों के साथ लाल टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहा है। शुभम ने बरगदवां चौकी में प्रार्थनापत्र दिया है। मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए शुभम को बुलाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।