फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Business affected due to mega block... Difficulty in bringing new stock

Gorakhpur News: मेगा ब्लॉक से व्यापार प्रभावित... नया स्टॉक लाने में परेशानी

Sat, 19 Apr 2025 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Business affected due to mega block... Difficulty in bringing new stock
छोटे दुकानदारों के लिए बड़ी मुसीबत बना पूर्वोत्तर रेलवे का मेगा ब्लॉक
विज्ञापन


आसपास के जिले और बिहार के व्यापारियों को गोरखपुर आने में परेशानी

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के 22 दिन के मेगा ब्लॉक की वजह से गोरखपुर में व्यापार भी प्रभावित हो गया है। व्यापारियों को नया स्टॉक लाने में परेशानी हो रही है। दूसरे जिलों और बिहार से व्यापारी गोरखपुर नहीं आ पा रहे हैं। सहालग के समय यह ब्लॉक होने की वजह से व्यापारी परेशान हैं।
ब्लाॅक से कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, केटरिंग, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, फूल आदि का कारोबार सबसे ज्यादा प्रभावित है। कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक्स में ही महीने कुछ न कुछ नया आता है, जिसे बेचकर व्यापारी मुनाफा कमाते हैं, लेकिन अभी उनको पुराना माल ही बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी अर्पित अग्रवाल ने बताया कि वह हर 15 दिन पर दिल्ली जाते थे। वहां से कुछ न कुछ नया सामान लेकर आते थे, लेकिन ट्रेनों का संचालन बंद होने से इस बार नहीं जा सके। सहालग का सीजन है, इसमें कपड़े की मांग काफी ज्यादा है। नया स्टॉक तेजी से खपता है। जो ट्रेनें चल रही हैं, उसमें सीट ही नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेडीज वियर की दुकान चलाने वाले शुभम सिंह ने बताया कि फैशन तेजी से बदल रहा है। हर महीने बाजार में कुछ न कुछ नया आता है। दिल्ली और कोलकाता से ज्यादातर माल आता है। ट्रेन बंद होने की वजह से जा नहीं पा रहे। फ्लाइट से जाना ज्यादा महंगा पड़ जाता है। ऐसे में यहीं से ऑर्डर कर रहे हैं।
कम आ रहे किराना व्यापारी
साहबगंज किराना मंडी से जिले के अलावा देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज समेत बिहार तक सामान जाता है। ट्रेन बंद होने की वजह से मंडी में व्यापारी का आना कम हो गया है। थोक व्यापारियों का कहना है कि आसपास के जिलों के व्यापारी तो किसी तरह आ रहे हैं, लेकिन बिहार के व्यापारी बहुत कम हो गए हैं। सहालग में इनके न आने से व्यापार प्रभावित है। मोबाइल फोन पर जो ऑर्डर आ रहे हैं, उन्हें ही भेजा जा रहा है।
--
बोले व्यापारी
सहालग के बीच में ही रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है। ट्रेनों का संचालन बंद होने से व्यापार काफी प्रभावित है। किराना व्यापारी गोरखपुर नहीं पहुंच पा रहे। यही ब्लॉक सहालग के बाद होता तो व्यापारियों को नुकसान कम होता।

- गोपाल जायसवाल, महामंत्री, साहबगंज किराना कमेटी

ट्रेनों का संचालन बंद होने से लगभग हर सेक्टर में व्यापारी प्रभावित है। हर व्यापारी फ्लाइट से यात्रा नहीं कर सकता। सहालग से व्यापारियों को काफी उम्मीद रहती है, लेकिन मेगा ब्लॉक की वजह से यह काफी प्रभावित हो गया है।
- नितिन जायसवाल, अध्यक्ष, समस्त व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed