फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bus shelters will be built at 18 places in the city

Gorakhpur News: शहर में 18 स्थानों पर बनेंगे बस शेल्टर

Sun, 30 Apr 2023 07:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Bus shelters will be built at 18 places in the city
नोट : 27 मार्च का पीडीएफ लगना है--
विज्ञापन

पीपीपी मोड में होगा निर्माण, इलेक्ट्रिक बस के इंतजार में यात्रियों को धूप, बारिश से मिलेगी राहत
डिजिटल इंफॉर्मेशन बोर्ड पर मिलेगी बसों और रूटों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसाें का इंतजार करने वाले यात्रियों को धूप, बारिश आदि की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। नगर निगम शहर के 18 स्थानों पर बस शेल्टर बनाने जा रहा है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड के तहत इन बस शेल्टर का निर्माण किया जाएगा। आठ रूटों पर इन स्थानों काे चिन्हित कर लिया गया है।
शहर में आठ रूटों पर कुल 48 प्वाइंट से 27 सिटी बसें चल रही हैं। इन सभी रूटों पर बसों के आकर रुकने और यात्रियों की सुविधा के लिए कहीं भी बस शेल्टर नहीं हैं। अमर उजाला ने यात्रियों की इस परेशानी को काफी प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लाइव रिपोर्ट के जरिये यात्रियों को हो रही परेशानी छापी गई। नगर निगम ने इसका संज्ञान लिया। क्योंकि लोगों को गर्मी में तपिश भरी गर्मी के बीच या फिर बरसात के दिनों में खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार लोग धूप की वजह से चिन्हित स्थानों की बजाय किसी छायादार स्थान पर खड़े हो जाते हैं। ऐसे यात्रियों की परेशानी यह है कि कई बार चालक इन स्थानों पर बसों को नहीं रोकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी दिक्कत यह है कि यात्री जहां तहां खड़े होते हैं तो जाम की स्थिति भी बन जाती है। फिलहाल सिटी बस सेवा प्रतिदिन 9,000 से अधिक लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रही है।
:: इन स्थानों को किया गया चिह्नित
महुआतर, बरगदवां तिराहा, गोरखनाथ अस्पताल, धर्मशाला चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, काली मंदिर चौक, एम्स के पास, एयरपोर्ट के पास, झुंगिया गेट के पास, शास्त्री चौक पर, एमएमएमयूटी गेट, ट्रांसपोर्टनगर चौराहा, नौसड़ चौराहा, आईटीएम गीडा के पास, सहजनवां चौराहा, भटहट बाजार चौराहा और खजनी चौराहा।
:: मिलेंगी यह सुविधाएं
इन बस शेल्टर के बन जाने से यात्रियों को धूप और बारिश के दिनों में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। बैठने के लिए स्थान भी बनाए जाएंगे। बस शेल्टरों पर डिजिटल इंफॉर्मेशन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर बस से संबंधित हर जानकारी साझा की जाएगी। इन बोर्ड की मदद से यात्री बसों के आने का समय, बसों का रूट, बसों की संख्या, बसों के आने-जाने की टाइमिंग की जानकारी मिल सकेगी। कंपनी इन बस क्यू शेल्टरों की स्वच्छता का भी ध्यान रखेगी।


कोट
नगर निगम ने काफी पहले इलेक्ट्रिक बसों के निर्धारित स्टॉपेजों पर शेल्टर बनाने की योजना तैयार की है। इसके बन जाने से धूप और बारिश के मौसम में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बस शेल्टर का निर्माण पीपीपी मोड पर निकाय चुनाव बाद किया जाएगा। इस पर काफी दिनों से काम चल रहा था, फिलहाल प्रथम चरण में 18 स्थल चिन्हित किए गए हैं।
- संजय चौहान, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed