फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bus passengers will have many days waiting for buses sitting in AC hall

Gorakhpur News: बस यात्रियों के बहुरेंगे दिन, एसी हॉल में बैठकर करेंगे बसों का इंतजार

Mon, 04 Sep 2023 04:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Mon, 04 Sep 2023 04:54 PM IST
सार

परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि गोरखपुर जिले के बस स्टेशनों पर एसी वेटिंग हाल नहीं है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बस स्टेशन और कचहरी बस स्टेशन पर एसी वेटिंग हाॅल बनाया जाएगा। इससे बस यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Bus passengers will have many days waiting for buses sitting in AC hall
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जल्द ही बस यात्रियों के दिन भी बहुरने वाले हैं। अब उन्हें गर्मी में बैठकर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम रेलवे बस स्टेशन और कचहरी बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए एसी वेटिंग हॉल बनाएगा। एक माह में हॉल बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


रोडवेज और कचहरी बस स्टेशन पर बिल्डिंग बनकर तैयार है। परिवहन निगम इन स्टेशनों पर 50-50 सीट का एसी वेटिंग हॉल बनाएगा। यह पूरी तरह से निशुल्क होगा। निगम ने इसकी कवायद भी शुरू कर दी है। जिले के दोनों बस स्टेशनों से वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और दिल्ली आदि रूटों से प्रतिदिन करीब 70 एसी बसें संचालित होती हैं। इनसे प्रतिदिन करीब ढाई से तीन हजार यात्री सफर करते हैं, लेकिन इनके लिए स्टेशनों पर अलग से कोई एसी वेटिंग हाॅल नहीं था। इसके बाद निगम ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि गोरखपुर जिले के बस स्टेशनों पर एसी वेटिंग हाल नहीं है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बस स्टेशन और कचहरी बस स्टेशन पर एसी वेटिंग हाॅल बनाया जाएगा। इससे बस यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed