फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bus going from Gorakhpur to Nepal fell into Marsyangdi river near Tanahun

नेपाल बस हादसा: महाराष्ट्र के यात्रियों ने गोरखपुर से बुक की थी बस, 24 की मौत; 15 घायल अस्पताल में भर्ती

Fri, 23 Aug 2024 10:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Aug 2024 10:00 PM IST
सार

सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। पोखरा से काठमांडू जाने वाली बस में 42 यात्री सवार थे। जिसमें  24 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Bus going from Gorakhpur to Nepal fell into Marsyangdi river near Tanahun
गोरखपुर से नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को पोखरा से काठमांडो जाने के दौरान नेपाल तनहुन के अबुखैरेनी में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। जिसमें बस चालक समेत 24 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हैं। सूचना के बाद सीमावर्ती जिला महराजगंज के नौतनवा तहसील के एसडीएम और सोनौली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटना सोनौली सीमा से करीब 170 किमी दूर मस्यागड़ी नदी में घटी है।

विज्ञापन

तनाहुन के एसपी वीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर दो स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर पहुंच गए हैं। नेपाल में यात्रियों को ले जा रही बस के नदी में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी में बस के नदी में गिरने से 24 भारतीयों की मौत हो गई। इस बस में कुल 42 यात्री सवार थे। राजधानी काठमांडो में अपने गंतव्य से लगभग 110 किलोमीटर दूर तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई, जिससे ये दर्दनाक हादसा हुआ। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को बचाने के लिए सेना और पुलिस ने चलाया अभियान
बस पोखरा से काठमांडो जा रही थी। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सेना और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने 24 शवों को बरामद किया और 15 घायलों को बाहर निकालने में कामयाबी पाई। दुर्घटनाग्रस्त बस पोखरा के मझेरी रिजार्ट में ठहरे हुए भारतीय को लेकर काठमांडो जा रही थी। 
 

विज्ञापन

महाराष्ट्र के यात्रियों ने गोरखपुर से बुक की थी बस 
बताया जा रहा है कि गोरखपुर सिटी के एक ट्रेवल्स से बस को बुक किया था। महाराष्ट्र के सभी यात्री इलाहाबाद से बस में सवार हुए थे। सभी यात्री पहले चित्रकूट गए फिर वहां से गोरखपुर होते हुए नेपाल गए थे। कुल तीन बस बुक कराई गई थीं। पर्यटकों के दल में कुल 110 लोग थे। जिस बस की दुर्घटना हुई है वह 45 सीट की है। इसमें एक नाबालिक और दो चालक-सहचालक सहित 42 यात्री सवार थे। जिसमे 16 लोगों को निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed