{"_id":"6595b9ef4a44b39a8d0f9006","slug":"bureaucracy-heavy-on-running-staff-allowance-vinod-rai-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-421779-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनिंग स्टाफ के भत्ते पर अफसरशाही भारी : विनोद राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रनिंग स्टाफ के भत्ते पर अफसरशाही भारी : विनोद राय
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में रनिंग स्टाॅफ को वेतन के साथ दिया जाने वाला सेल अलाउंस बंद कर दिया गया है। जबकि, बाकी सभी रेलवे जोन में इस भत्ते में बढ़ोत्तरी की गई है। एनईआर में अफसरशाही के कारण यह भत्ता नहीं मिल पा रहा है। ये बातें पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहीं।
उन्होंने कहा कि कई माह से लोको पायलट व गार्ड को सेल अलाउंस नहीं दिया गया है। रेल के सुरक्षित संचालन में सिग्नलों का आदान-प्रदान और गार्ड के पिछले ब्रेकयान पर लगे टेल लैंप में बैटरी का उपयोग किया जाता है। इसके लिए रेल प्रशासन वेतन के साथ सेल अलाउंस देता है। लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे में बजट का हवाला देते हुए इस भत्ते को बंद कर दिया गया है। इस मामले पर संगठन रेल प्रशासन से वार्तालाप कर इसे दिलाने का प्रयास करेगा।