फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Unidentified people entered the shop of a bullion trader in Hindi market of Gorakhpur, beat him up,video viral

Gorakhpur News: समझाते रहे गए सराफा व्यापारी, दुकान के भीतर घुस कर्मचारियों से मारपीट- चार अज्ञात पर केस दर्ज

Sat, 18 May 2024 01:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 May 2024 01:35 PM IST
सार

हिंदी बाजार में अरुण ज्वेलरी हाउस नाम से सोने-चांदी की दुकान है। निदेशक अरुण बरनवाल की ओर से राजघाट थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, 22 अप्रैल को उनकी दुकान के आर्टिफिशियल काउंटर पर दो महिलाएं और एक पुरुष आए। कर्मचारी से सामान लेने और वापस करने को लेकर बहस करने लगे।

विज्ञापन
Unidentified people entered the shop of a bullion trader in Hindi market of Gorakhpur, beat him up,video viral
हिंदी बाजार में सराफा दुकान के भीतर होती मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी बाजार के सराफा व्यापारी की दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की। इस दौरान सड़क पर गिरने की वजह से दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति का सिर भी फट गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। राजघाट पुलिस ने सराफ की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हिंदी बाजार में अरुण ज्वेलरी हाउस नाम से सोने-चांदी की दुकान है। निदेशक अरुण बरनवाल की ओर से राजघाट थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, 22 अप्रैल को उनकी दुकान के आर्टिफिशियल काउंटर पर दो महिलाएं और एक पुरुष आए।
विज्ञापन


कर्मचारी से सामान लेने और वापस करने को लेकर बहस करने लगे। थोड़ी देर बाद वे चले गए, लेकिन कुछ देर बाद चार अज्ञात लोग आए और सुरक्षाकर्मी सुनील कुमार का कॉलर पकड़ कर उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Unidentified people entered the shop of a bullion trader in Hindi market of Gorakhpur, beat him up,video viral
दुकान के अंदर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

दुकान में रखे हेलमेट से सुरक्षाकर्मी को मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान स्टाफ की तरफ से मारने-पीटने वालों से विरोध जताने पर साथ में आया एक युवक सड़क पर खड़ी गाड़ी से जा टकराया, जिससे उसके सिर पर चोट आ गई।

सीसीटीवी कैमरे ने बचा लिया
स्थानीय पुलिस चौकी की तरफ से मारपीट की घटना और दूसरे पक्ष के सिर में चोट लगने की वजह से पहले पुलिस दुकानदार पर ही सख्त हुई। संबंधित पुलिस चौकी की तरफ से दुकानदार को मारपीट करने और केस में फंसाने तक की बात कही गई।

इसपर सराफा मंडल और अन्य लोगों के विरोध जताने और सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना सामने रखने के बाद मामला शांत हुआ। इसी बीच मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को हुई। मौके पर आकर सीसीटीवी कैमरे की जांच के आधार पर संबंधित आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed