फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bullies fired at a young man, smashing his head with the butt of a gun.

Gorakhpur News: दबंगों ने युवक पर की फायरिंग, कट्टे की बट से सिर फोड़ा

Thu, 26 Feb 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Bullies fired at a young man, smashing his head with the butt of a gun.
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के बैरियाडीह गांव में बुधवार शाम विशाल गुप्ता पर दबंगों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की। आरोप है कि गोली चूक जाने पर हमलावरों ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। विशाल गुप्ता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित विशाल ने बताया कि वह बुधवार की शाम एक कार्यक्रम में आयोजित डीजे देखने गया था। उनके अनुसार अभिषेक निषाद, दीवा निषाद, गारद निषाद और अन्य लोगों ने कट्टे से फायरिंग की जो चूक गई। इसके बाद अभिषेक ने उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला किया। बेहोश हालत में उसके पिता उसे घर लेकर आए। विशाल ने बताया कि मंगलवार को उनके भाई की पांच वर्षीय बेटी काव्या को अभिषेक निषाद ने लापरवाही से बाइक से ठोकर मार दी थी। इस मामले में पहले से प्राथमिकी दर्ज है। बुधवार सुबह इसी मामले को लेकर रमेश निषाद ने धमकी दी थी कि यदि सुलह नहीं हुई तो वे उन्हें गांव से भगा देंगे। विशाल ने आरोप लगाया कि इन लोगों पर समाज में भय व्याप्त है और ये शातिर किस्म के लोग हैं। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ पहले से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं और अब एक और दर्ज होने वाला है लेकिन उन्हें डर नहीं है। कोतवाल सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed