{"_id":"5e14b41e8ebc3e8812751dc4","slug":"bullet-driver-snatch-business-man-gold-chain-incident-covered-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट से आया और कारोबारी की चेन ले उड़ा, घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट से आया और कारोबारी की चेन ले उड़ा, घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद
Tue, 07 Jan 2020 10:08 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, पादरी बाजार (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, पादरी बाजार (गोरखपुर)।
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
cctv
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर इलाके के श्रीराम चौराहे के पास कारोबारी की मां मीरा देवी से बुलेट सवार ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। दुकान के बाहर वारदात होते ही महिला ने शोर मचाया, मगर जब तक लोग एकत्र होते, बदमाश फरार हो गया था। सूचना पर आई पुलिस ने दुकान के सीसी टीवी कैमरे से बदमाशों की तस्वीर हासिल कर उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।
जानकारी के मुताबिक शाहपुर के फातिमा बाई पास रोड स्थित श्रीराम चौराहा निवासी दिनेश की चौराहे पर मार्बल की दुकान है। उनकी मां मीरा देवी दुकान के बाहर खड़ी थीं। उसी बीच बुलेट सवार युवक पहुंचा और मीरा से कहने लगा कि आपके बेटे दिनेश ने भेजा है। उसने बताया कि पादरी बाजार में उसकी गहनों की दुकान है। कहा कि दिनेश ने सोने का लाकेट खरीदा है, चेन दे दीजिए, पांच मिनट में लाकेट लगा कर दिनेश के साथ वह पहुंचा देगा। महिला उसके झांसे में न आकर अपने बेटे का नंबर डायल करने लगीं। उसी बीच बदमाश ने गले पर झपट्टा मार चेन लूट ली और फरार हो गया।