{"_id":"62f38e1aef838b598126e964","slug":"bulldozer-ran-at-house-of-history-sheeter-bhola-yadav-reward-of-20-thousand-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: हिस्ट्रीशीटर भोला यादव के घर पर चला बुलडोजर, 20 हजार रुपये का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: हिस्ट्रीशीटर भोला यादव के घर पर चला बुलडोजर, 20 हजार रुपये का था इनाम
Thu, 11 Aug 2022 04:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Aug 2022 04:22 PM IST
सार
हिस्ट्रीशीटर भोला यादव अपने भतीजों व अन्य के साथ आकर रमेश की पिटाई शुरू कर दी थी। बचाव में आए भाई अशोक यादव, मां इंद्रावती पर भी हॉकी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया था। पुलिस को कई दिनों से उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
गोरखपुर में चला बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीपीगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर व सपा नेता भोला उर्फ अखिलेश यादव के पीपीगंज रेलवे स्टेशन के पास के अवैध कब्जों पर बुधवार को बुलडोजर चला। इसी के साथ ही व्यापारी रमेश के अवैध कब्जे को भी जमींदोज कर दिया गया।
इसी को लेकर 6 अगस्त को मारपीट की घटना हुई थी। दरअसल, मारपीट के बाद पहुंचे एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को अतिक्रमण की जानकारी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने रेलवे को पत्र लिखा था। वहीं, बुलडोजर के साथ टीम के पहुंचते ही भीड़ एकत्र हो गई थी, जिसे पुलिस ने खदेड़ा और कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, 6 अगस्त को रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद में हिस्ट्रीशीटर भोला यादव ने अपने भतीजों के साथ मारपीट की थी। व्यापारी रमेश, उनके भाई अशोक और मां इंद्रावती पर लाठी-डंडे से हमला कर हाथ-पैर तोड़ दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने अन्य आरोपियों को जेल भेजा था। बुधवार को हिस्ट्रीशीटर व मुख्य आरोपी भोला यादव को भी जेल भेजा गया। इसी बीच एसएसपी को जानकारी हुई थी कि रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराया गया है। इस मामले में एसएसपी ने रेलवे को पत्र भेजा था।
रेलवे की ओर से जांच कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई। बुधवार को एसडीएम पंकज दीक्षित, सीओ अजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार सिंह पुलिस टीम व बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की गई।
वहां पर भोला यादव ने टीनशेड तैयार कर उसमें कार्यालय बना लिया था। इसके अलावा व्यापारी रमेश भी टीनशेड बनाकर उसमें ऑटो पार्ट्स का कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा चाय-पान की तीन गुमटियां भी थीं। सभी को जमींदोज कर दिया गया।

हिस्ट्रीशीटर व सपा नेता भोला गिरफ्तार, भेजा जेल
गोरखपुर जिले में व्यापारी भाइयों पर जानलेवा हमला के आरोपी पीपीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर व सपा नेता भोला उर्फ अखिलेश यादव को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मंगलवार को भोला पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। भोला यादव वार्ड नंबर चार कस्बे का मूल निवासी है। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि 6 अगस्त को तहसील दिवस के दिन भोला यादव ने अपने भतीजों के साथ मिलकर व्यापारी रमेश पर हमला कर दिया था।
बचाव करने गए उनके भाई अशोक और मां इंद्रावती को भी लाठी-डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। उस दिन तहसील पर ही डीएम और एसएसपी जनसुनवाई कर रहे थे। इसकी जानकारी होते ही एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने हत्या की कोशिश सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।
अन्य आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था, जबकि भोला यादव फरार चल रहा था। एसओजी प्रभारी मनीष यादव ने बुधवार को पीपीगंज इलाके से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
भोला पर दर्ज हैं 42 मुकदमे
भोला पर पीपीगंज और कैंपियरगंज थाने में कुल 42 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें मारपीट, बलवा, एनडीपीएस, गुंडा अधिनियम, हत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं।