फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bulldozer of GDA ran on two restaurants on banks of Ramgarhtal

Gorakhpur: रामगढ़ताल किनारे के दो रेस्त्रां पर चला जीडीए का बुलडोजर, चेतावनी के बाद हुई कार्रवाई

Wed, 24 Aug 2022 04:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Aug 2022 04:51 PM IST
सार

जीडीए की टीम सोमवार को भी अतिक्रमण हटाने मौके पर गई थी। मगर रेस्त्रां संचालकों की ओर से कुछ समय मांगा गया था। उनका कहना था कि वे खुद ही निर्माण हटा लेंगे। इसपर टीम 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देकर लौट आई थी।

विज्ञापन
Bulldozer of GDA ran on two restaurants on banks of Ramgarhtal
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कूड़ाघाट पुल के पास रामगढ़ताल किनारे अवैध रुप से निर्मित सिंह और रिलायंस फेमिली रेस्त्रां को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण पहले भी कई बार रेस्त्रां संचालकों को चेतावनी दे चुका था। अनदेखी करने पर मंगलवार की दोपहर टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान संचालकों व रेस्त्रां कर्मचारियों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया मगर टीम के सख्त होने पर वे पीछे हट गए।
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर जीडीए की टीम प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम अभी कार्रवाई शुरू करती कि लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। मौके पर एसडीएम अनुपम मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौजूद था। पुलिस ने विरोध शांत कराया, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन


थोड़ी की देर में रामगढ़ताल के निकट पीपलडाढ़ा कूड़ाघाट मोहल्ला निवासी महिपत राय व राधेश्याम जायसवाल द्वारा संचालित सिंह एवं रिलायंस फेमिली रेस्त्रां को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के मुताबिक दोनों रेस्त्रां करीब 400 वर्ग मीटर पर संचालित किए जा रहे थे। इनमें से किसी  का भी मानचित्र स्वीकृत नहीं था। प्रभारी मुख्य अभियंता ने बताया कि अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले ही चेतावनी देकर लौटी थी टीम
जीडीए की टीम सोमवार को भी अतिक्रमण हटाने मौके पर गई थी। मगर रेस्त्रां संचालकों की ओर से कुछ समय मांगा गया था। उनका कहना था कि वे खुद ही निर्माण हटा लेंगे। इसपर टीम 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देकर लौट आई थी। मंगलवार की दोपहर जब प्राधिकरण की टीम पहुंची तो रेस्त्रां संचालित होता पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed