{"_id":"636b353d18742350960c39f8","slug":"bulldozer-baba-song-assault-case-on-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बुलडोजर बाबा गाने पर मारपीट, पांच पर केस, आरोपियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बुलडोजर बाबा गाने पर मारपीट, पांच पर केस, आरोपियों की तलाश में पुलिस
Wed, 09 Nov 2022 10:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:36 AM IST
सार
बिका यादव ने पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर आरोप लगाया कि घटना वाली रात डीजे पर बुलडोजर वाला बाबा गाना बज रहा था। गाने पर ऐतराज होने पर बालेश्वर यादव अपने भाई व दो भांजे के साथ डंडा, ईट-पत्थर लेकर गाली देने लगे। आरोप है कि मना करने पर डांस करने वालों को अवैध असलहा लेकर धमकाने के साथ जान से मारने के इरादे से फायर किया तथा घर में घुसकर मारा पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के रघुनाथपुर में शनिवार को बहुभोज कार्यक्रम में डीजे पर बुलडोजर वाला बाबा गाना बजाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ही पक्ष से चले ईंट-पत्थर में दो सगे भाइयों का सिर फूट गया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बलवा सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अंबिका यादव के घर शनिवार को बहुभोज कार्यक्रम में डीजे पर गाना बज रहा था। बुलडोजर वाला बाबा गाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई। पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सोमवार को अंबिका यादव ने पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर आरोप लगाया कि घटना वाली रात डीजे पर बुलडोजर वाला बाबा गाना बज रहा था। गाने पर ऐतराज होने पर बालेश्वर यादव अपने भाई व दो भांजे के साथ डंडा, ईट-पत्थर लेकर गाली देने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि मना करने पर डांस करने वालों को अवैध असलहा लेकर धमकाने के साथ जान से मारने के इरादे से फायर किया तथा घर में घुसकर मारा पीटा। घर में रखा सामान तोड़ दिया। गुलरिहा पुलिस ने बालेश्वर यादव, बालकेस यादव, राहुल यादव, सूरज यादव तथा धर्मेंद्र यादव पर केस दर्ज कर लिया।