फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   budget 2021 india in hindi Budget frustrated by state employees

Union Budget 2021: राज्य कर्मचारियों को निराश कर गया बजट, बोले- बहुत उम्मीदें थीं पर सारी टूट गईं

Mon, 01 Feb 2021 06:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Feb 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
budget 2021 india in hindi Budget frustrated by state employees
बजट 2021:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट। - फोटो : PTI

राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार का यह बजट निराश कर गया। बजट में न तो  अतिरिक्त टैक्स छूट की घोषणा की गई, और न ही टैक्स स्लैब में सुधार किया गया। 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टैक्स से राहत दी गई। कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन यह उम्र 60 वर्ष करने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि बजट से कर्मचारियों को बहुत उम्मीद थी लेकिन सब टूट गईं।

विज्ञापन


आयकर छूट की उम्मीदों पर फिरा पानी
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने पिछले बजट में पांच लाख तक की आय वालों को कर में छूट दी थी, लेकिन टैक्स स्लैब में परिवर्तन नहीं किया गया था। उम्मीद थी कि इस बार छूट जरूर दी जाएगी। मगर हर परिस्थिति में सरकार का साथ देने वाले कर्मचारियों को छला गया। 
विज्ञापन


महिला कर्मचारियों में बजट से हताशा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की महिला शक्ति मंडल की अध्यक्ष रीमा भारती ने कहा कि बजट से पुरुषों के साथ ही महिला कर्मचारी भी निराश हैं। लगातार दूसरी बार सत्ता में आई मोदी सरकार के इस बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद थी। मगर ऐसा कुछ हुआ नहीं। पेंशनरों को भी बहुत ज्यादा राहत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कर्मचारियों को नहीं दी गई राहत

उप्र कोषागार कर्मचारी संघ के अतिरिक्त महामंत्री अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हर कोई मान रहा था कि इस बार टैक्स से छूट की दायरा पांच लाख से बढ़ाया जाएगा। कोई नई सुविधा नहीं दी गई। जो पुराने वादे हैं, सरकार उसे भी पूरा नहीं कर रही। कैशलेस इलाज लागू नहीं हो पा रहा, पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो रही।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत पर उम्र 60 होनी चाहिए
राजकीय पेंशनर प्रकोष्ठ के महामंत्री वरुण वैरागी ने कहा कि  सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बजट से थोड़ी राहत मिली है मगर वह भी 75 वर्ष की उम्र से अधिक वाले कर्मचारियों को। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संगठन लंबे समय से 60 वर्ष से बाद के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आयकर से छूट देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed