फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Buddha statue of 2.5 billion will enhance beauty of Bhairahawan Airport

नेपाल: भैरहवां एयरपोर्ट की शोभा बढ़ाएगी ढाई अरब की बुद्ध प्रतिमा, तैयारी में जुटा प्रशासन

Sat, 02 Oct 2021 07:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज, भैरहवा (नेपाल)।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज, भैरहवा (नेपाल)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Oct 2021 07:32 PM IST
सार

म्यांमार से मूर्ति कोलकाता पहुंच गई है। उसे भैरहवां लाने की तैयारी में प्रशासन जुटा है।

 

विज्ञापन
Buddha statue of 2.5 billion will enhance beauty of Bhairahawan Airport
भगवान बुद्ध। - फोटो : istock

विस्तार

नेपाल के भैरहवां कस्बे में गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 2.5 अरब रुपये की बुद्ध प्रतिमा एयरपोर्ट की शोभा बढ़ाएगी जो भारत के कोलकाता पहुंच गई है। बुद्ध की प्रतिमा म्यांमार से हांगकांग होते हुए कोलकाता बंदरगाह पहुंची।
विज्ञापन


यह प्रतिमा म्यांमार की खनन कंपनी माल्विन ग्रुप द्वारा स्पेन में लुंबिनी गार्डन फाउंडेशन को दान की गई है। फाउंडेशन के महासचिव ए. राज गिरी ने बताया कि नेपाल सरकार को मूर्ति सौंपने और इसे गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे भैरहवां पर रखने की योजना है। प्रतिमा की वजन 1, 800 किलोग्राम है और यह 1.9 मीटर ऊंची और 60 सेंटीमीटर चौड़ी है। यह काफी महंगी है क्योंकि यह कीमती धातु ‘व्हाइट जेड’ से बना है, उन्होंने कहा कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दो सप्ताह के भीतर बुद्ध की प्रतिमा नेपाल पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


बुद्ध प्रतिमा के अनावरण के लिए राष्ट्रपति को निमंत्रण
फाउंडेशन ने राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी को प्रतिमा के अनावरण के लिए आमंत्रित किया है। फाउंडेशन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भंडारी को शीतल निवास में उनसे मिलने का निमंत्रण दिया। 30 नवंबर को भैरहवां के गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed