{"_id":"6107e428d64160634f2aa7a3","slug":"bsp-brahmin-conference-will-be-held-in-gorakhpur-in-fifth-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: गोरखपुर में पांचवें चरण में होगा बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन, नेताओं को सहेजने में जुटे पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: गोरखपुर में पांचवें चरण में होगा बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन, नेताओं को सहेजने में जुटे पदाधिकारी
Mon, 02 Aug 2021 05:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Aug 2021 05:55 PM IST
सार
अगस्त के अंतिम सप्ताह में गोरखपुर क्लब में आयोजन की तैयारी, विधानसभा में बैठकें कर ब्राह्मण नेताओं को सहेजने में जुटे पदाधिकारी।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन पांचवें चरण में होगा। पार्टी ने आयोजन को लेकर खाका तैयार कर लिया है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजन के लिए गोरखपुर क्लब स्थित आशीष मैरिज हॉल को आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। पार्टी के नेताओं ने विधानसभाओं में ब्राह्मणों को सहेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर पार्टी की जिलाई इकाई से लेकर भाईचारा सम्मेलन के पदाधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन
ब्राह्मण सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के साथ पूर्व मंत्री नकुल दुबे भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मंच पर पार्टी के सेक्टर प्रभारी, विधायक विनय शंकर तिवारी को भी आमंत्रित किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व की ओर से आयोजन को हरी झंडी मिलने के बाद पदाधिकारियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष घनश्याम राही ने बताया कि हर विधानसभा में बैठकें की जा रही हैं। ब्राह्मण समाज के लोगों से संपर्क जारी है। बैठकों में ब्राह्मण समाज को लेकर पार्टी की नीतियां बताई जा रही है। वर्तमान सरकार द्वारा ब्राह्मणों की हो रही उपेक्षा को लेकर उन्हें बताया जा रहा है। ब्राह्मण समाज पार्टी के वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि, पूर्व पदाधिकारियों को भी सम्मेलन में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
सेक्टर संयोजक गोरखपुर मंडल अमर चंद दुबे ने कहा कि गोरखपुर जिले में होने वाला ब्राह्मण सम्मेलन एतिहासिक होगा। पार्टी के दिशा निर्देशों पर तैयारी की जा रही है। लगातार बैठकों के माध्यम से ब्राह्मण समाज के लोगों से मिला जा रहा है। लोग का भाजपा से मोहभंग हो गया है। ब्राह्मण समाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह सम्मेलन पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा।