{"_id":"5fe8173a8ebc3e40a2104b32","slug":"bsa-complained-to-ssp-harassing-teacher-by-miscreant-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शोहदे की हरकत से परेशान शिक्षिका ने पुलिस से की शिकायत, फिर भी नहीं हो रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदे की हरकत से परेशान शिक्षिका ने पुलिस से की शिकायत, फिर भी नहीं हो रही कार्रवाई
Sun, 27 Dec 2020 10:40 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरीचौरा में सरदारनगर ब्लॉक के एक प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षिका को गांव का रहने वाला शोहदा परेशान कर रहा है। पीड़िता ने कई बार पुलिस कंट्रोल रूम व स्थानीय पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षिका की जानकारी देने पर बीएसए ने एसएसपी को पत्र लिख मामले की जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी को पत्र लिखकर बीएसए ने बताया है कि सरदानगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल में तैनात सहायक अध्यापिका को गांव का रहने वाला शंभू सिंह परेशान करता है। आते-जाते अभद्रता करता है। प्रतिकार करने पर जान से मारने की धमकी देता है। सहायक अध्यापिका से वह रुपये की मांग करता है। जिसकी शिकायत उसने ग्राम प्रधान, चौरीचौरा थाना प्रभारी से की।
मदद नहीं मिलने पर डायल 112 पर फोन किया, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके डर से सहायक अध्यापिका स्कूल जाने से डर रही है। स्थानीय पुलिस के साथ ही डायल 112 पर शिक्षिका ने कब-कब सूचना दी है इस बारे में भी अधिकारियों को बताया गया है।

नाबालिग बेटी से ज्यादती की शिकायत
जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि नाबालिग बेटी को एक युवक भगा ले गया। बेटी आना चाहती थी लेकिन युवक ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी प्रयास के बाद नाबालिग को घर ले आए। तहरीर दी, फिर भी पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। शिकायत मिलने के बाद कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार से मोबाइल फोन पर बात की और मामले में प्रभावी कार्रवाई की सिफारिश की। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को मिलने के लिए बुलाया है।