फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brutal murder of girl child after kidnapping in Chiluatal Gorakhpur

बच्ची की निर्मम हत्या: मां के साथ सोई लड़की हो गई थी लापता, घर से 400मी दूर मिली लाश, मौत की सामने आई ये वजह

Mon, 07 Aug 2023 09:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Aug 2023 09:55 PM IST
सार

शनिवार की रात महिला अपनी तीन साल की बेटी के साथ घर में सोई थी। अचानक दो बजे मां ने बताया कि बच्ची लापता हो गई है। परिजनों ने काफी खोजबीन की और फिर चिलुआताल पुलिस को सूचना दी थी।

विज्ञापन
Brutal murder of girl child after kidnapping in Chiluatal Gorakhpur
बच्ची की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में चिलुआताल इलाके के परमेश्वरपुर गांव से अपहृत तीन साल की मासूम रोशनी की सोमवार को हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घर से 400 मीटर की दूरी पर सात फीट ऊंचे बाउंड्रीवाल के भीतर लाश पाए जाने की सूचना पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जिस जगह पर लाश मिली है, वहां पर जाने का कोई रास्ता न होने और फिर घरवालों को अचानक शव की सटीक जानकारी होने के चलते पुलिस का संदेह करीबियों पर भी है। उधर, डॉक्टरों की दो टीमों ने बच्ची का पोस्टमार्टम किया है। पता चला है कि सिर पर गंभीर प्रहार की वजह से मौत हुई है। एहतियातन दरिंदगी की जांच के लिए वैजाइना स्वैप भी सुरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, परमेश्वरपुर निवासी मंगरू की बेटी मनीता की शादी पांच साल पहले गीडा के नगवां जैतपुर निवासी दूधनाथ के साथ हुई थी। पति-पत्नी में विवाद के बाद तीन साल से दोनों अलग रह रहे हैं। मनीता अपने मायके में पिता के घर रहती है। शनिवार की रात वह तीन साल की बेटी रोशनी के साथ घर में सोई थी। अचानक दो बजे मां ने बताया कि बच्ची लापता हो गई है। परिजनों ने काफी खोजबीन की और फिर चिलुआताल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ही एसपी नार्थ डॉग स्क्वाॅड के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का केस भी दर्ज कर लिया। अभी पुलिस जांच कर ही रही थी कि सोमवार की सुबह रोशनी के मामा और मौसी को बाउंड्रीवाल के भीतर शव होने की जानकारी मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची बाउंड्रीवाल के अंदर मृत मिली। देखने से शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, लेकिन पोस्टमार्टम में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई है। अब पुलिस दर्ज केस में हत्या की धारा बढ़ाएगी।

विज्ञापन

लापता बच्ची की बाउंड्रीवाल के भीतर लाश मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। -मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed