फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brothers sold land by preparing forged documents, case against four

Gorakhpur News: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भाइयों ने बेच दी जमीन, चार पर केस

Mon, 13 May 2024 04:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Brothers sold land by preparing forged documents, case against four
कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भाइयों ने अविवाहित बहन के हिस्से की जमीन बेच दी। कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने दो भाइयों समेत जमीन खरीदने वाले चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कोतवाली इलाके के छोटेकाजीपुर, माली टोला निवासी सदफ खान ने बताया है कि वह अविवाहित हैं। उनकी मां सलमा जरीना के नाम पर पिता अशफाक अहमद खान ने वर्ष 1988 में मेडिकल कॉलेज से आगे खुटहन के पास सलेमपुर उर्फ मुगलपुर में 30 डिसमिल जमीन खरीदा। उनकी मां की वर्ष 2009 व पिता का वर्ष 2012 में इंतकाल हो गया। उनके माता की चार संताने हैं। इसमें एक बहन की शादी हो चुकी है। माता-पिता की मृत्यु के बाद जमीन के वारिस वह, उसके भाई मो. इमरान व मो. फैजान अहमद खान हुए। उनके दोनों भाई लखनऊ के दौलतगंज हुसैनाबाद में रहते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि भाइयों ने कूटरचित कागजातों का प्रयोग कर अपना नाम चढ़वा लिया गया। बाद में वह दो बैनामा कर कुल 5854 वर्ग फीट जमीन को शाहपुर इलाके के रहने वाले राजीव रंजन मिश्रा की पत्नी अन्नू मिश्रा के नाम कर दिया गया। इसमें राजीव रंजन मिश्रा गवाह बने। जब वह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो उनको जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर कैंट पुलिस ने लखनऊ के दौलतगंज हुसैनाबाद निवासी फैजान अहमद खान, मोहम्मद अनीस, शाहपुर के बशारतपुर, एचएन सिंह चौराहा निवासी अन्नू मिश्रा व उनके पति राजीव रंजन मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने आदि की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed