{"_id":"6996275fccb56598130e30c5","slug":"brothers-clash-over-property-in-tehsil-premises-video-goes-viral-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1233822-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संपत्ति के लिए तहसील परिसर में भिड़े सगे भाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संपत्ति के लिए तहसील परिसर में भिड़े सगे भाई, वीडियो वायरल
Thu, 19 Feb 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
- गोला तहसील परिसर का मामला, पुलिस ने तीनाें भाइयों का शांतिभंग में किया चालान
गोला। तहसील परिसर में बुधवार को संपत्ति के लिए सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप कर तीनों को अलग किया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इधर, पुलिस ने तीनों भाइयों का शांतिभंग में चालान किया है।
नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो घोड़ालोटन निवासी मनोज मद्देशिया, प्रदीप मद्देशिया और राजा मद्देशिया सगे भाई हैं। उनके पिता बाबूमन मद्देशिया का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। तीनों भाई एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। उनकी माता कलावती छोटे बेटे राजा के साथ रहती हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर बड़ा और छोटा भाई अपनी मां के साथ तहसील पहुंचे और उनकी हिस्सेदारी की संपत्ति का वसीयतनामा कराने की प्रक्रिया में थे। इसकी जानकारी मिलते ही मझले भाई प्रदीप भी तहसील पहुंच गए और विरोध करने लगे। इसी दौरान तीनों भाइयों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और तीनों को परिसर से बाहर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन वे वहां से जा चुके थे।
इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस तहसील पहुंची थी। बाद में तीनों भाई थाने आए, जहां शांतिभंग की आशंका में उनका चालान किया गया। आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया है।