फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brother murdered at protesting against molesting sister in gorakhpur

गोरखपुरः बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई को हंसिये से काट डाला

Mon, 07 Dec 2020 03:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सिकरीगंज (गोरखपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सिकरीगंज (गोरखपुर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Dec 2020 03:38 AM IST
सार

  • मोबाइल फोन से कॉल करके बहन को करता था परेशान, भाई ने मना किया तो ले ली जान  
  • सिकरीगंज इलाके में तड़के खेत में मिली युवक की लाश, पुलिस ने आठ घंटे में किया पर्दाफाश
  • मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद

विज्ञापन
Brother murdered at protesting against molesting sister in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

इलाके के बर्रोही गांव में पानी से भरे खेत में रविवार तड़के हत्या कर फेंके गए एक युवक की लाश मिली। युवक के गले को धारदार हथियार से रेता गया था और उसके नाजुक अंग को काट दिया गया था। पुलिस ने हत्या आरोपित दीपेंद्र सिंह को गिरफ्तार करके वारदात का आठ घंटे में पर्दाफाश कर दिया। आरोपित दीपेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह सुरजीत की बहन से बातचीत करता था। सुरजीत ऐसा करने से मना करता था इसलिए उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अवरारूप गांव निवासी सुरजीत (22) पुत्र लक्ष्मीकांत साइकिल मरम्मत की दुकान चलाता था। यहीं पर आने-जाने के दौरान दीपेंद्र को सुरजीत की बहन का मोबाइल नंबर मिल गया। इसके बाद वह उसे फोन करके परेशान करने लगा। दीपेंद्र ने 45 दिनों में सुरजीत की बहन के मोबाइल पर 364 बार कॉल की। इसकी जानकारी बहन ने सुरजीत को दी तो उसने दीपेंद्र से ऐसा न करने की गुहार लगाई और बहन से बात करने से मना किया। इससे दीपेंद्र नाराज हो गया। 
विज्ञापन


शनिवार को उसने फोन करके सुरजीत को बातचीत करने के लिए बुलाया। सुरजीत बातचीत के लिए दीपेंद्र की बताई जगह पर चला गया। इस दौरान दीपेंद्र को लगा कि सुरजीत की हत्या कर दी जाए तो उसकी बहन से आसानी से बातचीत हो सकती है। बातचीत के दौरान ही दीपेंद्र ने हंसिया और डंडा से हमला कर सुरजीत को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा और हंसिया बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही एसएसपी जोगेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू करा दी थी। मोबाइल सीडीआर और अन्य संसाधनों की मदद से पुलिस ने आठ घंटे में अवरारूप गांव के पास के दीपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed