फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brother grabbed Rs 50 lakh in name of business in Gorakhpur

Gorakhpur: गोरखपुर में व्यापार के नाम पर भाई ने 50 लाख रुपये हड़पे, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 30 Oct 2023 12:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Oct 2023 12:07 PM IST
विज्ञापन
Brother grabbed Rs 50 lakh in name of business in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
व्यापार के नाम पर एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है। इस बार मामला सगे भाइयों के बीच का है। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने मोहद्दीपुर निवासी संतोष कुमार जायसवाल की तहरीर पर उनके भाई प्रेमचंद्र जायसवाल पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संतोष कुमार जायसवाल ने दी तहरीर में लिखा है कि भाई प्रेमचंद्र जायसवाल को व्यापार के लिए कुछ पैसों की आवश्यकता थी। वह मेरे पास आए और कहे की मुझे व्यापार के लिए एक करोड़ रुपये की सख्त जरूरत है। जिसे एक से डेढ़ वर्ष के भीतर वापस कर दिया जाएगा। संतोष ने तीन अप्रैल व 20 अप्रैल 2019 को अपने खाते के माध्यम से 25-25 लाख रुपये भाई प्रेमचंद्र के खाते में आरटीजीएस कर दिया।
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष बीतने पर जब 50 लाख रुपये वापस मांगा गया तो भाई ने अभी नहीं होने की बात कही। एक माह बीतने बाद पुनः रुपये की मांग करने पर कहा तो 50 पास लाख रुपये के एवज में जमीन बैनामा करने की बात कही। आरोप है कि 10 सितंबर 2023 उसकी बातों पर विश्वास कर जमीन बैनामा करने के लिए कहा गया तो उनके द्वारा टाल-मटोल किया जाने लगा। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सियासी दलों की हार-जीत के नाम पर लग रहे मोटे दांव, बच्चों को फंसा रहे जालसाज

जमीन के नाम पर 36 लाख की जालसाजी
जमीन के नाम पर जालसाजी के मामले में पीपीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पथरा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह ने दी तहरीर में लिखा है कि धर्मपुर निवासी दिलीप जायसवाल और झुंगिया बाजार निवासी अजीजूर हक उर्फ मौसमी ने जमीन के लिए बिशुनपुर निवासी रमेश सिंह से मिलवाया। सबने मिलकर 22 लाख रुपये और एक फर्जी काश्तकार राकेश कुमार सिंह के खाते में 4.50 लाख रुपये मंगवाया। बाद में 10 लाख रुपये मिट्टी गिरवाने के नाम पर मंगलवा लिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed