{"_id":"60db197e8ebc3ec2365581a8","slug":"brother-dies-after-being-buried-under-rubble-sister-injured-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार, मलबे में दबकर भाई की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार, मलबे में दबकर भाई की मौत, बहन घायल
Tue, 29 Jun 2021 06:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Jun 2021 06:31 PM IST
सार
बखिरा के मंगल बाजार मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, जिला अस्पताल में घायल बहन का चल रहा उपचार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत बखिरा के मंगल बाजार मोहल्ले में सोमवार की देर शाम निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने से भाई की मौत हो गई, वहीं बहन घायल हो गई है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता शिवशंकर कसेरा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास में मिले रकम से वह अपने कच्चे मकान को गिराकर नए मकान का निर्माण करवा रहे थे। सामान रखने के लिए दीवार में छज्जा बनाया गया था। सटरिंग हटाकर सफाई करने के दौरान छज्जा के साथ ही दीवार भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
दीवार के मलबे के नीचे 22 वर्षीय बेटा संजय और 17 वर्षीय बेटी चांदनी दब गई। दोनों को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई। जबकि बेटी का उपचार जिला अस्पताल में अभी चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।