{"_id":"691b81c04d8417bd66025759","slug":"brother-and-sister-attacked-due-to-enmity-both-seriously-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1138219-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रंजिश में भाई-बहन पर हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रंजिश में भाई-बहन पर हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पीपीगंज क्षेत्र के बेलौहा गांव में रंजिश में युवक ने भाई-बहन पर हासिये और लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हाथ और सिर पर चोटें आने के बाद दोनों को रविवार रात पीपीगंज पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फूलचंद के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
घटना रविवार रात करीब 10 बजे नगर पंचायत वार्ड नंबर 11, बेलौहा में हुई। आरोपी फूलचंद पहले किसी बात को लेकर सितारा और संतोष से कहासुनी करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने अचानक हासिये से हमला कर दिया। बाद में लाठी-डंडे से दोनों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया।
थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक गांव में आरोपी की तलाश करती रही। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।