{"_id":"6528f1d6bff8879b2108c996","slug":"broke-shopkeeper-hand-after-angry-after-accusing-him-of-giving-spoiled-fish-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खराब मछली देने का आरोप लगाकर भड़का मनबढ़, दुकानदार का तोड़ा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खराब मछली देने का आरोप लगाकर भड़का मनबढ़, दुकानदार का तोड़ा हाथ
Fri, 13 Oct 2023 01:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:03 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के मोहनापुर में खराब मछली देने का आरोप लगाकर मनबढ़ ने मछली विक्रेता को राड से मारपीट कर हाथ तोड़ दिया। शाहपुर पुलिस बृहस्पतिवार को आरोपी शैलेश निषाद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित मोहनापुर बड़का टोला निवासी बलराम निषाद गांव के चौराहे पर मछली बेचते हैं। एक सप्ताह पहले गांव के एक युवक ने एक किलो मछली उधार ली। और दूसरे दिन बनी मछली लेकर दुकान पर पहुंचा और कहा कि सड़ा (खराब) मछली दिए हो पैसा नहीं देंगे।
विज्ञापन
इसी को लेकर दोनों में कहासुनी होने के बाद आरोपी ने मछली विक्रेता को राड से मारपीट कर हाथ तोड़ दिया।