फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   British era rail signals will end in NER

Exclusive: एनईआर में खत्म हो जाएंगे अंग्रेजों के जमाने के रेल सिग्नल, तेजी से हो रहा काम

Sat, 28 May 2022 12:40 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 May 2022 12:40 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे आधुनिकीकरण की ओर तेजी से अग्रसर है, रेल संबंधी सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे की बड़ी लाइनों पर पुराने सेमा-फोर सिग्नल पूरी तरह से हटा दिये गए हैं तथा उनके स्थान पर कलर लाइट सिग्नल लगाए गए हैं।

विज्ञापन
British era rail signals will end in NER
अंग्रेजों के जमाने के रेल सिग्नल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे में अंग्रेजों के जमाने में लगे रेल सिग्नल सेमा-फोर इतिहास का हिस्सा बन जाएंगे। उनकी जगह सभी स्टेशनों पर आधुनिक तकनीक वाले कल सिग्नल नजर आएंगे। बड़ी लाइनों पर कलर सिग्नल लगा दिए गए हैं, जबकि छोटी लाइनों पर बचे तीन रूटों पर कार्य तेजी से चल रहा है।  

विज्ञापन


दरअसल, सेमा फोर सिग्नल पूरी तरह मैकेनिकल हैं। इन्हें संचालित करने के लिए हर सिग्नल पर एक रेलकर्मी की तैनाती होती है। प्वाइंट बनाने के बाद रेलकर्मी सिग्नल देता है। इसमें तार के टूटने की आशंका बनी रहती है। इसके चलते कभी-कभी ट्रेनों को रोकना पड़ जाता है।
विज्ञापन


वहीं, मैकेनिकल सिग्नल की दृश्यता कम होने के चलते ड्राइवर को ट्रेन की गति धीमी करनी पड़ती है। इसके इतर कलर सिग्नल पूरी तरह से ऑनलाइन हैं। इसके लिए रेल की पटरियों के पास केबल बिछाया जाता है। जो यार्ड के दोनों ओर लगे सिग्नल से जुड़ा होता है। कलर सिग्नल एक किमी से ज्यादा दूर से ही ड्राइवर को नजर आने लगता है। जिसके हिसाब से वह ट्रेन की गति बढ़ाता और घटाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एनईआर एक नजर में

  • कुल रूट : 3470.9 किमी
  • बड़ी लाइन : 3188.75 किमी
  • छोटी लाइन : 282 किमी
  • कुल स्टेशन : 500

इन छोटी लाइन रूटों पर चल रहा काम

शाहगढ़-पीलीभीत, इंदारा-दोहरीघाट, बहराइच-नानपारा-नेपालगंज

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे आधुनिकीकरण की ओर तेजी से अग्रसर है, रेल संबंधी सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे की बड़ी लाइनों पर पुराने सेमा-फोर सिग्नल पूरी तरह से हटा दिये गए हैं तथा उनके स्थान पर कलर लाइट सिग्नल लगाए गए हैं। कलर लाइट सिग्नल ज्यादा संरक्षित हैं तथा इनकी दृश्यता भी बहुत अच्छी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed