फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bride friend slapped groom friend wedding procession returned n Deoria

UP: शादी की रस्मों के बीच दूल्हे के दोस्त ने किया ऐसा कांड...दुल्हन की सहेली ने जड़ दिया थप्पड़; फिर हुआ ये सब

Wed, 26 Feb 2025 02:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Feb 2025 02:12 PM IST
सार

यूपी के देवरिया में एक शादी समारोह में जमकर बखेड़ा हुआ। दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन की सहेली के साथ ऐसा कांड किया कि बवाल मच गया। दुल्हन की सहेली ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस पर दूल्हा नाराज हो गया।

विज्ञापन
bride friend slapped groom friend wedding procession returned n Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार कस्बे के एक गांव में दूल्हे के दोस्त को मंडप में दुल्हन की सहेली के चेहरे पर किरकिरी लगाना महंगा पड़ गया। इससे नाराज सहेली ने दोस्त की पिटाई कर दी। यह देख दूल्हा बिना शादी किए मंडप छोड़कर चला गया। 
विज्ञापन


इस दौरान विवाह स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मान मनौव्वल के बाद भी दूल्हा शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद बरात बैरंग लौट गई। इधर मामले की जानकारी होते ही लार प्रभारी निरीक्षक ने हस्तक्षेप किया। 
विज्ञापन


मंगलवार को पंचायत के बाद कुंडौली स्थित मंदिर में दोपहर बाद शादी की रस्म अदा हुई। जिसके बाद दुल्हन की विदाई हुई। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की बरात नगर के बाईपास स्थित एक मैरेज हाल में सोमवर की रात आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वार पूजा के बाद दूल्हा अपने कुछ दोस्तों के साथ विवाह के लिए मंडप स्थल पर पहुंचा। इस दौरान विवाह का कार्यक्रम शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बीच दूल्हे के एक दोस्त ने मंडप में मौजूद दुल्हन की सहेली के गाल पर किरकिरी लगा अश्लील हरकत कर दी।
 

मना करने पर उलझ गया। यह देख युवती ने थप्पड़ जड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों में मारपीट होने लगी। यह देख मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। 

 

इसी बीच दूल्हा मंडप छोड़कर निकल गया। कन्या पक्ष के कुछ लोगों ने उसे समझा कर विवाह मंडप में चलने की बात कही। इसी बीच बिना शादी किए बरातियों के साथ घर लौट गया। इधर मंडप में सुबह तक दुल्हन दूल्हे के इंतजार में बैठी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed