{"_id":"5fd8572b8ebc3e3d4310a30b","slug":"bride-father-spends-40-thousand-for-ambedkar-statue-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गरीब पिता की इस कहानी को जानकर हो जाएंगे भावुक, बिटिया का रिश्ता बचाने के लिए किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब पिता की इस कहानी को जानकर हो जाएंगे भावुक, बिटिया का रिश्ता बचाने के लिए किया ये काम
Tue, 15 Dec 2020 03:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Dec 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
शादी। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में बेटी विदा हुई तो बरातियों पर गांव के अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने का शक गहराया। उसी रात वह प्रतिमा टूटी थी जिस रात बरात आई थी।
विज्ञापन
ऐसे में लड़की के पिता को यह चिंता सताने लगी कि अगर पुलिस बेटी के ससुराल जाकर पूछताछ करेगी तो लोग क्या कहेंगे। ऐसे में उसने कर्ज लेकर गांव में अंबेडकर प्रतिमा लगवा दी।
विज्ञापन
मामला गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाहीडाड़ी का है। यहां निवासी राधेश्याम की छोटी बेटी की शादी बीते शुक्रवार को थी। बरात गांव के मिडिल स्कूल पर रुकी थी। जहां बरात ठहरी थी, उससे कुछ दूरी पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी थी।
विज्ञापन
देर रात किसी अराजक तत्व ने प्रतिमा को क्षति पहुंचा दी। घटना की जानकारी जब गांव वालों को हुई तो तनाव फैल गया। गांव पहुंच इंस्पेक्टर गोला संतोष कुमार सिंह ने हालात सामान्य कराया। गांव के लोगों को समझाते हुए जल्द ही दूसरी प्रतिमा लगवाने का भरोसा दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी।
40 हजार रुपये लिया कर्ज
ऐसे में लोगों ने बताया कि बरातियों ने प्रतिमा ने को नुकसान पहुंचाया है। यह सुनकर लड़की के पिता राधेश्याम परेशान हो गए। उन्हें लगा कि पुलिस की पूछताछ में कहीं उनकी बेटी के रिश्ते पर न आंच आ जाए। सोच विचार कर राधेश्याम ने खुद ही प्रतिमा लगवाने की हांमी भर दी।
राधेश्याम ने 40 हजार रुपये कर्ज लेकर लखनऊ से अंबेडकर की प्रतिमा मंगवाई और उसे गांव में लगवा दिया। बांसगांव तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि गांव वालों की सहयोग से प्रतिमा पुन: स्थापित किया गया है।
राधेश्याम ने 40 हजार रुपये कर्ज लेकर लखनऊ से अंबेडकर की प्रतिमा मंगवाई और उसे गांव में लगवा दिया। बांसगांव तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि गांव वालों की सहयोग से प्रतिमा पुन: स्थापित किया गया है।