फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brick and stone, knife fighting in land dispute, two serious

Gorakhpur News: जमीन विवाद में चले ईंट-पत्थर, चाकूबाजी, दो गंभीर

Mon, 05 Jun 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 05 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Brick and stone, knife fighting in land dispute, two serious
- गीडा इलाके में हुई घटना, घायलों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिपरौली (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के धरमौली टोला में जमीन विवाद में शनिवार रात दो भाइयों के परिवार में मारपीट हो गई। दोनों ही पक्ष से ईंट-पत्थर चले और चाकू से भी हमला किया गया। राजेंद्र सिंह (65) और शंकर सिंह (43) घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों पक्ष से आई तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। वहीं, गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, पिपरौली के टोला धरमौली के ओमप्रकाश सिंह और उनके छोटे भाई राजेंद्र सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार रात इसी विवाद में बहस होने पर दोनों ही परिवार के लोग आमने सामने हो गए। जिसमें जमकर लाठी-डंडे, पत्थर व चाकू चले।
विज्ञापन

ईंट से राजेंद्र सिंह का सिर फट गया और दूसरे पक्ष से शंकर सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह के पेट में चाकू लग गया। आनन-फानन में दोनों तरफ के परिजन घायलों को पिपरौली सीएचसी ले गए, जहां से उन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। राजेंद्र सिंह की स्थिति गंभीर है। पिपरौली चौकी इंचार्ज आलोक कुमार राय ने बताया कि एहतियातन पुलिस लगा दी गई है। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed