फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD will open mother milk bank for new born baby

अनाथ नवजातों को मिलेगा पौष्टिक दूध: बीआरडी में खुलेगा मिल्क बैंक, मुख्यमंत्री के हाथों होगा उद्घाटन

Fri, 19 May 2023 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 May 2023 11:08 AM IST
सार

बीआरडी के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मिल्क बैंक खोलने की तैयारी शुरू की जा चुकी है। सभी आवश्यक उपकरण धीरे-धीरे आ रहे हैं। उसका संचालन एनजीओ के साथ मेडिकल कॉलेज प्रशासन करेगा।

विज्ञापन
BRD will open mother milk bank for new born baby
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने वाले नवजातों को जल्द ही मां का पौष्टिक दूध मिलेगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में मिल्क बैंक बनाने काम शुरू कर दिया गया है। मिल्क बैंक 500 बेड के बाल रोग संस्थान में बन रहा है।

विज्ञापन


इसी मई में खोला जाना था, लेकिन निर्माण कार्य में देरी की वजह से इसे अगले माह खोला जाएगा। इसके लिए प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने डीएम से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों हो सकता है।
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मिल्क बैंक खोलने की तैयारी शुरू की जा चुकी है। सभी आवश्यक उपकरण धीरे-धीरे आ रहे हैं। उसका संचालन एनजीओ के साथ मेडिकल कॉलेज प्रशासन करेगा। प्रदेश में अब तक किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में ही यह सुविधा शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन में आएंगे PM मोदी, राष्ट्रपति ने किया था शुभारंभ

मिल्क बैंक में मां का दूध एक माह तक रहेगा सुरक्षित

उन्होंने बताया कि मिल्क बैंक में दूध को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उसे पाश्चरीकृत किया जाएगा। मिल्क बैंक में मां का दूध करीब एक माह तक सुरक्षित रखा जाएगा। बीमार नवजात का इलाज करा रही मां अपना दूध मिल्क बैंक में सुरक्षित रख सकेंगी।

समय-समय पर कर्मचारी मां के दूध को उसके नवजात को पिला सकेंगी। इसके लिए मां को बार-बार बच्चों के वार्ड में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही लावारिस नवजातों को भी मां का दूध मिलेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed